जिस तरह से वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड की आवश्‍यकता होती है। ठीक उसी तरह से राशन कार्ड भी एक आवश्‍यक दस्‍तावेज है जो कि राज्‍य सरकार के तहत लागू किया जाता है। स्‍टेट गर्वमेंट अलग-अलग परिवारों की स्‍थिति के अनुसार उन्‍हें यह अलग-अलग कार्ड प्रदान करती है। राशन कार्ड उन लोगों की जरुरत होती है जिनके पास पहचान का कोई अन्‍य विकल्‍प नहीं होता है।

Advertisement

कहां-कहां जरूरत होती है राशन कार्ड की

राशन कार्ड एक बहुत ही जरुरी आइडी प्रूफ है इसलिए इसकी आवश्‍यकता हमें कई जगह पर होती है। यहां पर आपको बता रहे हैं किस-किस जगह पर इसकी जरुरत होती है।

 

  • राशन की दुकान में 
  • बैंक अकाउंट खोलने में 
  • स्‍कूल-कॉलेज में 
  • कोर्ट-कचेहरी में 
  • वोटर आईडी बनवाने में 
  • सिम कार्ड खरीदने में 
  • पासपोर्ट बनवाने में 
  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में 
  • एलपीजी कनेक्‍शन लेने में 
  • सरकारी और निजी कार्यालयों में 
  • लाइफ इंश्‍योरेंस करवाने में
  •  

     

    राशन कार्ड के प्रकार

    राशन कार्ड 3 कैटेगरी में विभाजित है। जो कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्‍य सरकार द्वारा जारी किया गया है। राज्‍य सरकार अलग-अलग परिवारों की स्थिति के अनुसार उन्‍हें यह अलग-अलग कार्ड प्रदान करती है। जैसे अंत्‍योदक- सबसे गरीब परिवार के लिए, बीपीएल (BPL)- गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों के लिए और एपीएल (APL) गरीबी रेखा के उपर वालों के लिए।

    अलग-अलग कलर के होते हैं राशन कार्ड

    राशन कार्ड अलग-अलग राज्‍यों के हिसाब से पीले, गुलाबी, हरे और सफेद आदि रंगों में बनाया जाता है। वहीं ब्‍लू राशन कार्ड कैरोसिन लेने के लिए बनता है। यह यूनिफॉर्म कलर है जो देश के सभी राज्‍यों में फॉलो किया जाता है।

    राशन कार्ड के लिए जरुरी हैं ये दस्‍तावेज

    राशन कार्ड बनवाने के लिए कई सारे डॉक्‍यूमेंट्स की आवश्‍यकता होती है यहां पर हम आपको बताएंगे:-

     

    • वोटर आईडी 
    • परिवार के मुखिया के 3 पासपोर्ट साइज फोटो 
    • एड्रेस प्रूफ 
    • बिजली या पानी का बिल 
    • आधार कार्ड की फोटोकॉपी 
    • पैन कार्ड की फोटो कॉपी
    •  

      अगर आप निवास का कोई प्रमाण पत्र प्रदान नहीं कर सकते हैं तो क्षेत्र के एफएसओ आपके पड़ोस में दो स्‍वतंत्र गवाओं से विवरण दर्ज करके पूछताछ करता है। जितने भी डॉक्‍यूमेंट्स हों उन्‍हें अटेस्‍ट करवा लें जिनसे राशन कार्ड बनने में आसानी होगी। राशन कार्ड मूल रुप से 15 से 30 दिन में मिल जाता है।

       

      राशन कार्ड के लिए पात्रता

      जो भारत का नागरिक है एवं परिवार का मुखिया है या फिर मुखिया की ओर से परिवार का कोई अन्‍य व्‍यक्ति राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन परिवार के किसी भी सदस्‍य का उससे पहले से कोई भी राशन कार्ड में नाम नहीं होना चाहिए और परिवार के सभी सदस्‍य के पहचान प्रमाण होना जरुरी है।

      राशन कार्ड बनवाने का शुल्‍क

      राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश एवं छत्‍तीसगढ़ में 5 रूपए की फीस में राशन कार्ड बनते हैं। राशन कार्ड 3 रुपए से 45 रुपए तक में बनता है। राशन कार्ड बनवाने के लिए फीस हर राज्‍य में अलग-अलग है। कुछ राज्‍यों में तो तत्‍काल राशन कार्ड बनवाने की फीस 100 रुपए भी है।

      यहां पर बनवा सकते हैं राशन कार्ड

      शहर में तहसील, जिला या फिर अन्‍य सरकारी जगह पर
      ऑनलाइन जाकर भी बनवा सकते हैं राशन कार्ड

      यहां पर देख सकते हैं राशन कार्ड की ऑनलाइन डिटेल

      दिल्‍ली, गोवा, झारखंड, कर्नाटक और पुडुचेरी के साथ क्रेंद सरकार ने मिलकर एक वेबसाइट शुरू की है। राशन कार्ड फॉर्म जमा करने के बाद आपके डीएसओ ऑफिस से एक एप्‍लीकेशन नंबर दिया जाएगा। इन नंबरों के आधार पर आप राष्‍ट्रीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली पोर्टल या फिर अपने राष्‍ट के खाद्य विभाग के पोर्टल में जाकर अपने राशन कार्ड की ट्रैकिंग कर सकते हैं।

      अलग-अलग राज्‍यों की राशन कार्ड वेबसाइट

      राजस्‍थान

      http://food.raj.nic.in/SearchRationCardOld.aspx

      कर्नाटक
      http://rationcardgov.in/ration-card-online-karnataka/
      मध्‍यप्रदेश
      http://rationcardgov.in/ration-card-online-madhya-pradesh/
      उत्‍तर प्रदेश
      http://164.100.181.140/fcs/Food/citizen/RCSearch.aspx
      बिहार
      http://www.pradhanmantriyojana.in/bihar-ration-card-list-2016-17-district-wise-village-wise-name-list/
      उड़ीसा
      http://portal.foododisha.in/FPS/RationCardDetailsNew.aspx
      तमिलनाडू
      http://rationcardgov.in/ration-card-online-tamil-nadu/
      बंगाल
      http://rationcardgov.in/ration-card-online-west-bengal/
      छत्‍तीसगढ़
      http://khadya.cg.nic.in/citizen/
      गुजरात
      https://dcs-dof.gujarat.gov.in/ration-card.htm
      दिल्‍ली

      http://nfs.delhi.gov.in/Citizen/ViewRcDetails.aspx
      पंजाब
      http://rationcardgov.in/ration-card-online-punjab/
      झारखंड http://aahar.jharkhand.gov.in/secc_cardholders/searchRation
      केरल
      https://www.mala.co.in/article/view-and-update-renewal-of-ration-card-details-for-verification-in-kerala
      उत्‍तराखंड
      http://rationcardgov.in/ration-card-online-uttarakhand/
      तेलंगाना
      http://www.epds.telangana.gov.in/FoodSecurityAct/?x=ASr-NkBCFQXnc1Wz0n678A
      जम्‍मू & कश्‍मीर  
      http://164.100.128.97/JAMMU_PDS/
      आन्‍धप्रदेश
      http://www.meeseva.biz/p/ration-card.html