अगर आप भी गूगल, फेसबुक, जैसी बड़ी कंपनी में काम करना चाहते हैं तो आपको अपने रिज्यूमें कुछ बड़े बदलाव करने होंगे। तमाम युवा हैं जो फेसबुक और गूगल में काम करना चाहते हैं, गूगल और फेसबुक की कार्यशैली और बेहतरीन कार्यशैली देखकर हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। पर इसके लिए आपको अपने रिज्यूमे में कुछ बड़े और जरूरी बदलाव करने होंगे।
रिक्रूटर्स आपके बायोडाटा में क्या देखते हैं? हार्वर्ड की जूनियर जेसिका पॉन्टिंग, जो कि गूगल, एप्पल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट, मैकिन्से, बैन, गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप कर चुकी हैं, उन्होने बिजनेस इनसाइडर को बताया कि अपने बायोडाटा/रिज्यूमे को त्रुटि रहित हर तरह से शानदार कैसे बनाएं?
वे कहती हैं कि जितना हो सके अपनी उपलब्धियां ज़रूरी बताएं। यदि आपने कंपनी के 10,000 डॉलर बचाएं हैं तो, मैं एक असाधारण एम्प्लोयी हूँ ऐसा कहने के बजाय यह बताएं कि आपने कंपनी को इतना फायदा करवाया। कुछ ठोस और आकड़ों की बातें करें।
पॉन्टिंग कहती हैं कि ‘मैंने कंपनी के लिए एक प्रोग्राम बनाया जिससे कनवर्ज़न रेट बढ़ी', इसके बजाय यह कहें कि ‘मैंने एक प्रोग्राम शुरू किया जिससे कनवर्ज़न रेट 20% बढ़ी'।
ऐसी कोई भी बात शामिल ना करें जिसे आप इंटरव्यू में बताने में असहज हों। यदि आप ऐसे बातें बताकर शोभा बढ़ा रहे हैं कि मुझे इतनी भाषाएँ आती हैं, इतने प्रोग्राम आते हैं, तो ध्यान रखें कि इंटरव्यू लेने वाला इनके बारे में पूछ सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग