ब्याज दरें काफी हद तक गिर चुकी हैं और निवेशक निवेश करने के लिए ट्रिपल ए (AAA) रेटेड प्लांन्स देख रहे हैं। क्रिसिल, आईसीआरए और सीएआरई जैसी संस्थाएं कंपनियों के फिक्स्ड डिपॉजिट्स को रेटिंग्स देती हैं। यह आवश्यक है चूंकि कंपनियों के फिक्स्ड डिपॉजिट्स सुरक्षित नहीं हैं क्यों कि पहले भी कई कंपनियां हैं जो बताई गई राशि और ब्याज दर पर घपला कर चुकी हैं। हम आपको बता रहे हैं भारत की 7 हाई रेटेड कंपनियों के फिक्स्ड डिपॉजिट प्लांस।
एचडीएफसी (HDFC) के फिक्स्ड डिपॉजिट लगातार 19 सालों से क्रिसिल और आईसीआरए की ट्रिपल ए (AAA) रेटिंग के साथ सबसे सुरक्षित हैं। यह डिपॉजिट जमाराशि में संचयी विकल्प के तहत 7.50 से 7.55 प्रतिशत का ब्याज देते हैं, जिनमें 15, 22, 30 और 44 महीनों का समय शामिल है। यह बुरा नहीं है और भारत में अन्य बैंकों की तुलना में बेहतर है। यदि आप लंबे समय के लिए निवेश कर रहे हैं तो आप इस ट्रिपल ए (AAA) रेटेड डिपॉजिट पर जा सकते हैं।
हालांकि केटीडीएफ़सी डिपॉजिट ट्रिपल ए (AAA) रेटेड नहीं हैं लेकिन ये 8.50 प्रतिशत का ब्याज देता है। हम इस डिपॉजिट का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्यों कि यह केरल सरकार द्वारा समर्थित कंपनी है, इसका मतलब है कि आपका डिपॉजिट सुरक्षित है। 1, 2 और 3 साल के डिपॉजिट में 8.50% की ब्याज दर आकर्षक है। सीनियर सिटीजन्स को 0.25% अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस के फिक्स्ड डिपॉजिट की क्रिसिल रेटिंग ‘एफ़ट्रिपल ए (AAA)' है। एचडीएफ़सी की तरह यह कंपनी भी 12 से 60 महीनों में 7.50 से 7.55 प्रतिशत का ब्याज देती है। यह 48 महीनों में यह 8.48 प्रतिशत से ज़्यादा भी हो सकती है। इसमें कम से कम 5000 का निवेश किया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है, जो कि ऊपर बताया गया है।
क्रिसिल की एफ़ ट्रिपल ए (F-AAA) रेटिंग के साथ यह एक सुरक्षित डिपॉजिट है। इन डिपॉजिट्स में ब्याज दर एचडीएफ़सी और महिंद्रा फायनेंस की तुलना में कम है। इसमें ब्याज दर 12 और 24 महीने में 7.25 प्रतिशत है। ये डिपॉजिट भी सुरक्षित है, क्यों कि इसे पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा प्रमोट किया जा रहा है, जो कि भारत सरकार का उपक्रम है।
एलआईसी हाउसिंग एफ़ ट्रिपल ए (F-AAA) रेटिंग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। एलआईसी द्वारा प्रमोटिड हाउसिंग फायनेंस कंपनी 1 साल के डिपॉजिट पर 7.30 प्रतिशत ब्याज दे रही है, 18 महीने में 7.35% और इससे ज़्यादा समय पर 7.50% ब्याज दे रही है। सुरक्षित होने के कारण यह बुरा नहीं है। सीनियर सिटीजन्स को 0.25% का अलग ब्याज भी इसमें मिलता है। अन्य कंपनियों की तुलना में इसका ब्याज दर अच्छा है।
बजाज फिनसर्व के फिक्स्ड डिपॉजिट को क्रिसिल द्वारा एफ़ ट्रिपल ए (F-AAA) की रेटिंग दी गई है, इसमें आपका मूल और ब्याज दोनों सुरक्षित हैं। ऊपर बताए एनबीएफ़सीज की तुलना में इसकी ब्याज दरें बेहतर हैं। यह डिपॉजिट 36 से 60 महीनों में 8.05 का ब्याज देता है, जो कि एक ऐसी कंपनी के लिए शानदार है।
ग्रुह फाइनेंस को भी क्रिसिल द्वारा एफ़ ट्रिपल ए (F-AAA) की रेटिंग दी गई है। यह विभिन्न समयावधि में 7.50% से 8% तक का ब्याज देती है। उदाहरण के लिए, 12 महीने के डिपॉजिट पर 7.50% ब्याज, जब कि 36 से 120 महीने के जमा पर 8 % ब्याज मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 का अतिरिक्त ब्याज मिलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग