अमेजन की द ग्रेट इंडिया सेल और फ्लिपकार्ट की बिग 10 सेल शुरू हो चुकी है। शॉपक्लूस की भी सेल 6 दिन तक चलेगी। ये सेल आते ही देश भर में खरीददारी का अलग ही माहौल बनने लगता है। टीवी पर तरह-तरह के प्रचार आते हैं कि इस फलां प्रोडक्ट पर इतना डिस्काउंट मिलेगा और उस प्रोडक्ट पर उतना डिस्काउंट मिलेगा। जाहिर है अगर बंपर डिस्काउंट मिलेगा तो लोग ज्यादा खरीददारी करेंगे ही पर ऑन लाइन शॉपिंग के दौरान कई बार लोगों को धोखे का भी सामना करना पड़ा है।
ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, कैसे खरीददारी करें, किस वक्त खरीददारी करें ये जानना सबसे जरूरी है। इसलिए हम आपको ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स देंगे जिसे अपना कर आप कम समय में खरीददारी करके डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
मई में दूसरा और तीसरा हफ्ता ऑनलाइन शॉपिंग के नाम है। अमेजन की सेल 11 मई से 14 तक थी जिसके तुरंत बाद फ्लिपकार्ट की बिग 10 सेल 14 मई से 18 मई तक चलेगी। इसके अलावा 20 मई तक शॉपक्लूस की भी सेल जारी रहेगी। आगे पढ़िए शॉपिंग टिप्स
भारी डिस्काउंट ऑफर और सेल के दौरान सबसे ज्यादा डर सामन के आउट ऑफ स्टॉक होने का रहता है। ऐसे में आपको खरीददारी जल्दी शुरू करनी चाहिए। आपको जो सामान लेना हो उसकी एक लिस्ट बना लें और फिर खरीददारी करें। जो भी सामान आपको पसंद आए उसे कार्ट में एड कर लें।
आपको कौन सामान, किस ब्रांड का सामन और कितनी कीमत तक का सामन चाहिए सबसे पहले ये फिल्टर कर लें। फिल्टर में आपको आउट ऑफ स्टॉक का ऑप्शन भी मिलता है ऐसे करने आपको केवल उन्हीं सामानों की लिस्ट दिखेगी जो उपलब्ध होंगे। ऐसा करने से आप परेशानी से बचेंगे।
पेमेंट के लिए अगर आप पहले ही तैयारी कर लेते हैं तो आगे की प्रक्रिया आपके लिए आसान हो जाती है। कार्ड की डिटेल पहले से सेव करके रख लें या फिर वैलेट के जरिए पे करें। ऐसा करने से आपको तेजी से शॉपिंग करने में मदद मिलती है।
अगर आप क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड के जरिए खरीददारी करते हैं तो इसके बारे में पहले से जानकारी इकट्ठा कर लें। हर ई-कॉमर्स पोर्टल किसी ना किसी बैंक के कार्ड से खरीददारी करने पर ऑफर देता है। अगर आपके कार्ड पर बैंक की छूट मिल रही है तो ये आपके लिए अच्छी डील साबित हो सकती है।
ऑनलाइन शापिंग की सबसे जरूरी बात, जो जरूरी हो वही सामान खरीदें। ऑनलाइन शॉपिंग एक मायाजाल है यहां जाने के बाद आपको हर जगह डिस्काउंट दिखेगा। हर सामान आपको लुभाएगा लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं है कि आप वह सामान खरींदे। अगर आपके पास पहले से ही वह सामान है तो आप ऐसी खरीददारी से बच सकते हैं। ध्यान रखें खरीददारी में आपके पैसे खर्च होते हैं बचत की बातें सिर्फ आभासी होती हैं इसलिए समझदारी से खरीददारी करें।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित