अगर आप के पास कुछ एक्सट्रा समय है तो आप इस अनमोल समय को गवाइए नहीं क्योंकि ये खाली समय अगर आप गंवाते हैं तो आप अपने पास आने वाले धन को खोते हैं। कई ऐसे माध्यम हैं जिनसे आप कुछ घंटों में बड़ी आसानी से पैसे कमा सकते हैं। यह अवसर आप पार्ट टाइम जॉब और अपनी हॉबी से भी प्राप्त कर सकते हैं। यहां तक कि स्मार्टफोन के माध्यम से भी पैसे कमाने के कई सारे उपाय हैं जिन्हें जानने की आवश्यकता है।
यहां पर कुछ घंटों में पैसे कमाने के लिस्ट दी गई है जिसे ध्यान से देखें-
अगर आप को गाड़ी चलाना आता है तो वीकेंड पर पैसे कमाने का यह एक बहुत ही अच्छा चांस है आप किसी भी ड्राइविंग एजेंसी जैसे कि उबर और ओला में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर सप्ताह के दो दिन काम कर सकते हैं। अगर आप हर सप्ताह इसे नहीं करना चाहते तो महीने में एक दो बार जब भी आपको ज्यादा पैसे की आवश्यकता हो तो ये काम कर सकते हैं।
यदि आप समस्या समाधान करने में सही हैं, तो आप कस्टमर सर्विस जॉब कर सकते हैं। कस्टमर सर्विसेज में मुख्यतः सुबह जल्दी, शाम या वीकएंड का समय होता है इसलिए इससे आपका रोजाना का ऑफिस का रूटीन खराब नहीं होगा।
यदि आपके पास कम्प्युटर और अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल है, तो आप वर्चुअल असाइनमेंट ले सकते हैं। इनमें ई-मेल द्वारा अपोइंटमेंट लेना और बाइंग सप्लाई आदि हैं। आप इसे घर बैठे कर सकते हैं।
आप ऑन टाइम डिलिवरी एप्स से जुड़कर लोगों तक चीजें पहुंचाकर पैसा कमा सकते हैं। इससे आपको पैसा भी मिलेगा और डिस्काउंट भी।
अगर किसी विषय में आपकी अच्छी पकड़ है तो आप अपने फ्री टाइम में उस विषय का ट्यूशन पढ़ा सकते हैं। आज के वक्त में बड़े शहरों में 1 घंटे के ट्यूशन या कोचिंग क्लास के 1000 से 2500 रुपए तक मिलते हैं। इस लिहाज से आप रोजाना एक घंटे निकाल कर महीने में 30 से 45 हजार रुपए आराम से कमा सकते हैं। ट्यूशन क्लास और कोचिंग क्लास शिक्षा से जुड़ा व्यापार है जो शायद ही कभी बंद हो।
अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं और आपको योग और ध्यान में कुशलता हासिल है तो आप अपना एक छोटा सा योग सेंटर खोल सकते हैं। इसमें सुबह 45 मिनट से एक घंटे का वक्त निकाल कर आप लोगों को योग और ध्यान सिखा सकते हैं। इस कार्य में आपकी सेहत भी बनी रहेगी और आपकी जेब को भी लाभ होगा। योगा सेंटर आज के तनावपूर्ण जीवन में कई लोग योग के लिए जाना पसंद करते हैं, इसलिए योगा सेंटर भी व्यापार का एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
फ्रीलांस फोटोग्राफर अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और आपके पास बेहतरीन क्वालिटी का कैमरा है तो ये जॉब आपके लिए ही बनी है। इसके लिए आपको फोटोग्राफी के साथ-साथ फोटोशॉप की जानकारी होनी चाहिए साथ ही ग्राफिक डिजाइनिंग टूल का उपोयग भी जरूरी रुप से आना चाहिए। इस जॉब में आप न्यूज एजेंसियों, मैगजीन, वेबसाइट या फिर किसी कंपनी को अपनी फोटो बेच सकते हैं। इसमें कंपनी संस्थान आपको अपनी जरूरत बताएगा और उसी अनुरूप आपको फोटो उपलब्ध करानी होगा। इस जॉब में बड़े ही आराम से प्रतिघंटे 1000 से लेकर 1500 रुपए तक की कमाई की जा सकती है।
ज़िरॉक्स और बुक बाइंडिग कई कॉलेजों और स्कूलों के आस-पास ज़िरॉक्स और बुक बाइंडिग की सुविधा का अभाव होता है। ऐसे में अगर आप इन जगहों के आस-पास ज़िरोक्स और बुक बाइंडिग का काम शुरु करें तो यह आपके लिए बहुत मुनाफेदार साबित हो सकता है।
बड़े शहरों में फूलों का व्यापार आपको अच्छा लाभ दे सकता है। फूलों की कुछ गिनी-चुनी वैराइटी होती है जिसे लोग बुके या फिर सजावट के लिए खरीदते हैं। इन वेराइटी के बारे में पता करके आप उन इलाकों के बारे में पता कर लीजिए जहां ये इन फूलों की खेती होती है। फिर एक बजट बना कर किसानों से मिलिए और उनसे फूल खरीदिए। अपनी शॉप शहर में ऐसी जगह खोलें जहां आपके लिए कंपटीशन कम हो और बाजार बड़ा हो।
डे-ट्रेडर यानी की दिन का व्यापारी हर दिन का स्टॉक खरीदकर और बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। डे ट्रेडर को यह काम बहुत ही कम समय के लिए करना होता है हो सकता है कि यह कम कुछ मिनट या फिर कुछ घंटों के लिए भी हो सकता है। वो हर दिन कीमती बना सकता है ट्रेडिंग के बंद होने से पहले डे ट्रेडर का काम खत्म हो जाता है। लेकिन इस काम में भी थोड़ा सा रिस्क होता है लेकिन अगर आप पहले से ही इस काम के बारे में जानते हैं तो आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। यह काम खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कि मार्केट का पूरा अपडेट रखते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग