2017 मार्च की शुरुआत में छुट्टियों की लिस्ट थोड़ी लंबी हो गई है। इस बार मार्च में 4 रविवार हैं, साथ ही 4 शनिवार भी हैं, जिसमें हर दूसरे शनिवार को बैंक की छुट्टी रहेगी या फिर हाफडे में काम होगा। इसके बाद होली की लंबी छुट्टी होगी।
मार्च में बैंक में लंबी छुट्टी होने वाली है, हम आपको आपके राज्य में पड़ने वाली ऑफीशियल छुट्टियों के बार में बताएंगे ताकि आप बैंकिंग के जरूरी कार्य जल्द से जल्द निपटा लें। बैंक में ज्यादा छुट्टियां पड़ने से लोगों को कैश की दिक्कत हो सकती है। इसलिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैश अपने पास रख लें। हालांकि बैंकों ने आश्वस्त किया है कि इस दौरान कैश को लेकर लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आगे देखें अपने राज्य में छुट्टियों की लिस्ट।
11 मार्च को दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंकों की छुट्टी है।
12 मार्च को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
13 मार्च को होली के कारण बैंक बंद रहेंगे।
14 मार्च को धुलंडी की छुट्टी है, लेकिन 14 मार्च को सिर्फ बिहार में बैंक बंद रहेंगे, बाकी दूसरे राज्यों में तीन दिन की छुट्टी है।
अगर आपका बैंक का कोई भी काम बचा है तो बेहतर है कि आज निपटा लें वरना आपको 4 दिनों का इंतजार करना होगा। उसके बाद बैंक सीधें 15 मार्च बुधवार को खुलेंगे।
दरअसल होली की वजह से बैंक में छुट्टी का असर ATM पर भी पड़ेगा, क्योंकि बैंक बंद होने के बाद एटीएम पर लोड बढ़ेगा और कैश खत्म होने के बाद वहां दोबारा कैश भरने की व्यवस्था नही हो पाएगी।
- बैंको की लंबी छुट्टियों के वक्त जरूरत के अनुसार कैश निकाल लें
- ज्यादातर भुगतान के कार्य ऑनलाइन ही करें
- कियोस्क में किसी अनजान व्यक्ति को अपनी बैंक डिटेल मत बताए
- कियोस्क ये एटीएम में मदद के लिए गार्ड से पूछ सकते हैं लेकिन उसे भी किसी तरह की जानकारी मत दें
- अपना ATM पिन और नेट बैंकिंग से जुड़ा पिन किसी को मत बताएं
- नेट बैंकिंग के दौरान 3डी पासवर्ड के बारे में किसी को मत बताएं
- अगर कोई व्यक्ति बैंककर्मी बनकर फोन के जरिए आपका 3डी पासवर्ड या ओटीपी पूछता है तो उसे मत बताएं
- बैंक कभी किसी ग्राहक से उसकी डिटेल नहीं मांगता है
- किसी भी असुविधा के लिए आपको सबसे पहले बैंक के कस्टमर केयर पर संपर्क करना चाहिए
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति