हर कोई अपने बटुए में ज्यादा पैसे चाहता है। अगर आप अपने बजट में से कुछ खर्चे कम करके ये पैसे बचा सकते हैं। अगर आप अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में थोड़ा सा बदलाव करें तो ये बदलाव आपको एक आपको एक हॉलिडे ट्रिप या फिर डायमंड ज्वैलरी के और करीब ला सकता है जिसका ख़्वाब आप देख रहे हैं। यहां हम आपको 6 ऐसे तरीके बताएंगे जिन्हें अपना कर आप बड़ी बचत कर सकते हैं।
बाजार जाकर शॉपिंग करने का जमाना अब गया। अब आप ऑनलाइन शॉपिंग करके अपना पैसा और समय बचा सकता हैं। ऑनलाइन शॉपिंग आपको पैसे बचाने में मदद करती है। अब सब्जियों से लेकर स्मार्टफोन तक सभी उत्पाद ऑनलाइन उपलब्ध हैं। आप कीमतों की तुलना करके ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। ऑफर, छूट, फ्री डिलीवरी चार्जेज़ आदि देखकर खरीदारी करना अधिक लाभदायक रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग करके आप बाहर आने-जाने के खर्चे से तो बचेंगे ही साथ ही आपके समय की भी बचत होती है।
फालतू के स्नैक्स और फास्ट-फूड खाने पर अपने पैसे बर्बाद करने से बचें। अगर आप रोज बाहर के फास्ट-फूड खाते हैं तो इसके घटा कर 1 या दो दिन कर सकते हैं। फल और सलाद खाएं ये चीज़ें अधिक पौष्टिक भी होती हैं।
पुराना सामान नए की तुलना में हमेशा सस्ता होता है। इसी तरह आप पुराना सामान बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं। पुरानी किताबों, मोबाइल फोन और बिजली से चलने वाले उपकरणों की बहुत मांग है। इन सभी को फेंकने की बजाय आप बेचकर अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। इसके लिए आज कल तमाम वेबसाइट्स भी हैं जो पुराने सामान को खरीदने या बेचने की सुविधा देती हैं।
सभी वस्तुएं ऑनलाइन खरीदनी संभव नहीं होती हैं। होलसेल स्टोर तथा फैक्टरी आउटलेट से सामान खरीदने पर आपकी जेब कम हल्की होगी। आप मौसम के आखिर में लगने वाली सेल, गर्मियों के सामान की क्लीयरेंस सेल आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अपने घर पर टीवी और इंटरनेट के सामने बिताए जाने वाले समय के बारे में सोचें। क्या सच में आपको प्रतिदिन एक घंटे के आराम के लिए 500 चैनलों की आवश्यकता है? यदि समय इतना ही कम है तो अपना पैकेज छोटा करें। अपने केबल/सैटेलाइट टीवी और इंटरनेट पैकेज को छोटा करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग