1000 और 500 रुपए के पुराने नोटों की वैधता को खत्म करने के बाद अब सरकार 100 रुपए के नए नोट लाने जा रही है। RBI की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक नए नोट महात्मा गांधी सीरीज-2005 के होंगे और इन में कुछ बदलाव किए जाएगें। वहीं सोशल मीडिया साइट्स पर 100 रुपए के नए नोटों की कुछ तस्वीरें भी जारी हो गई हैं, हम इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं करते हैं। नीचे देखें सोशल साइट्स पर शेयर हो रही 100 रुपए के नए नोट की तस्वीरें।
विज्ञप्ति के मुताबिक RBI जल्द ही 100 रुपए के नए बैंक नोट जारी करेगा, यह नोट पहले के महात्मा गंधी सीरीज -2005 की ही तरह होंगे बस इन नए नोटो में दोनों तरफ के पैनल पर कैपिटल लेटर में R लिखा रहेगा।
इसके अलावा नए नोटों पर RBI गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर भी होंगे। आपको बता दें कि 2000 और 500 रुपए के नए नोटों पर भी गवर्नर उर्जित पटेल के ही हस्ताक्षर हैं। इन नोटों पर छपाई का वर्ष 2017 अंकित होगा।
नए नोटों पर एक और खास फीचर जोड़ा गया है। इन नए नोटों पर सीरीज संख्या जो कि नोट के उपर दाएं तरफ और नोट के नीचे बांए तरफ रहती है वह आरोही क्रम में यानि कि बढ़ते हुए क्रम में छपेंगे।
वहीं इस तरह की खबरें भी हैं कि 100 रुपए के नए नोट आने से पुराने 100 रुपए के नोट चलन से बाहर कर दिए जाएंगे। हम आपको बता देना चाहते हैं कि सरकार और आरबीआई ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है। पुराने 100 रुपए के नोट पहले की ही तरह मान्य होंगे और बाजार में लेन-देन करने के लिए वैध रहेंगे। पुराने 100 रुपए के नोटों को बंद करने की सरकार की कोई योजना नहीं है। इसलिए इस तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें और ना ही इस तरह की अफवाहों को फैलाएं।
- नए नोट में दोनों पैनल पर कैपिटल लेटर में R लिखा रहेगा
- नए नोटों में सीरीज क्रमांक बढ़ते हुए क्रम में रहेंगे
- नए नोटों पर RBI गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे
- नए नोटों पर छपाई का वर्ष 2017 अंकित रहेगा
100 रुपए का नया नोट जारी होने की सूचना के बाद से ही ट्विटर और सोशल मीडिया साइट्स पर 100 रुपए के नए नोट के कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। हम ऐसे किसी भी फोटो या वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। इन वीडियो में दिख रहा है कि 100 रुपए का नया नोट स्टोन ग्रे कलर का है और इस नोट पर महात्मा गांधी की जगह अशोक की लाट अंकित है। ये नोट पुराने 100 रुपए के नोट जैसे हैं जो कि बहुत पहले 90 के दशक के दौरान लोगों के पास होते था। इसके अलावा 100 रुपए के नए नोट पर शब्दों की लिखावट बिल्कुल अलग है ये लिखावट पुराने और चलन से बाहर हो चुके 100 रुपए के नोट जैसी है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति