बजट भाषण खत्म होते ही सबसे पहले आम आदमी यही पूछता है, भई बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ है? तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है किसी से पूछने की जरूरत नहीं है, हम आपको बता रहे हैं कि बजट के बाद क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा।

Advertisement

ये चीजें हुईं सस्ती

  • सीएनजी
  • सोलर ऊर्जा उपकरण
  • रेलवे ई टिकट
  • POS मशीन
  • फिंगर प्रिंट रीडर
  • लेदर का सामान 
  • सोलर पैनल
  • प्राकृतिक गैस
  • निकेल
  • बायोगैस
  • नायलॉन
  • LED बल्ब
  • ये चीजें हुईं महंगी

     

    • सिगरेट
    • सिगार, 
    • पान मसाला
    • कच्‍चा तंबाकू
    • मोबाइल
    • ऐल्युमिनियम उत्पाद
    • हार्डवेयर, सिल्वर फॉयल
    • स्टील का सामान
    • ड्राय फ्रूट्स 
    • चांदी के गहने
    • आगे पढ़ें बजट की प्रमुख बातें

       

      टैक्स

      • आम आदमी को टैक्स स्लैब में राहत मिली है
      • 2.5 लाख से 5 लाख तक की सालाना आय पर अब सिर्फ 5 फीसदी टैक्स 
      • टैक्स पेयर्स को मिली बड़ी राहत, टैक्स स्लैब में 5 फीसदी की छूट
      • टैक्स चोरी का भार आम टैक्सपेयर पर पड़ता है
      • सिर्फ 24 लाख लोग 10 लाख से अधिक की आय दिखाते हैं
      • सिर्फ 76 लाख लोग 5 लाख की आमदनी दिखाते हैं
      • रेलवे

        रेलवे से जुड़ी तीन कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड होंगी
        रेलवे के लिए क्लीन माय कोच सेवा शुरू
        शेयर बाजार में IRCTC बतौर कंपनी लिस्टेड होगी
        स्टेशनों के विकास के लिए 25 स्टेशन चयनित
        रेलवे में विकास और सुरक्षा पर जोर
        रेलवे सुरक्षा के लिए 1 लाख करोड़ का बजट
        2019 तक सभी ट्रेनों में बायो टॉयलेट्स
        3500 किलोमीटर की नई रेल लाइन बनेगी
        IRCTC पर ई-टिकट बुकिंग पर नहीं लगेगी किसी तरह का चार्ज

        कैशलेस

        डिजिटल इंडिया के JAAM योजना
        1.25 लाख लोगों ने भीम एप डाउनलोड किया
        गैरकानूननी जमा पर बनेंगे नए नियम
        आधार आधारित पेमेंट सिस्टम जल्द शुरु होगा

        बुनियादी जरूरतें

        बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 3.96 लाख करोड़ रुपए का बजट
        डेयरी विकास के लिए 8 हजार करोड़ रुपए: जेटली
        गांव में पाइपलाइन से पानी सप्लाई करने का प्रस्ताव
        2017 तक कालाबाजारी को समाप्त करने पर ब्लूप्रिंट तैयार
        सड़कों के लिए 4 लाख करोड़ का लक्ष्य : जेटली

        योजनाएं

        वरिष्ठ नागरिकों के लिए LIC योजना बनाई जाएगी
        दीनदयान अंत्योदय योजना के लिए 4,500 करोड़ रुपए का बजट
        2019 तक 1 करोड़ बेघरों को घर देने का लक्ष्य : जेटली
        मनरेगा के लिए 48 हजार करोड़ रुपए का बजट : जेटली
        10 लाख तालाब का लक्ष्य होगा पूरा : जेटली

        शिक्षा

        झारखंड और गुजरात में 2 नए AIIMS बनेंगे
        IIT और मेडिकल जैसी पढ़ाई के लिए नया तंत्र बनेगा
        राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी बनाई जाएगी
        मेडिकल में पीजी कोर्स के लिए 5 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी
        350 ऑनलाइन पाठ्यक्रम कोर्स शुरु होंगे