अगर आपके पास यादगार के तौर पर 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट पड़ें है तो जरा सावधान हो जाइए। केंद्र की मोदी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी भी व्यक्ति के पास 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट पाए जाते हैं तो उसे भारी जुर्माना अदा करना पड़ेगा।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को 500 और 1000 रुपए के नोट को आधिकारिक रुप से बंद करने के लिए लोकसभा में नोटबंदी से जुड़ा विधेयक पेश किया। इस विधेयक में जुर्माने का भी प्रवाधान रखा गया है।
आपको बता दें कि नोटबंदी की 50 दिनों एक्सचेंज की अवधि पूरी होने के बाद सरकार ने एलान किया था कि यदि किसी के पास से 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट पाए जाते हैं तो उसे 50 हजार रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा। सरकार के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के पास 10 से अधिक 1000 या 500 रुपए के नोट नहीं होने चाहिए यदि इससे अधिक नोट पाए जाता है तो जुर्माना लगना तय है।
अब सरकार ने जुर्माने की राशि में बदलाव किया है। सरकार ने जुर्माने की राशि को 50 हजार से कम करके 10 हजार रुपए कर दिया है। जबकि नोट रखने की लिमिट 10 ही है। इसमें अन्य नियम भी जोड़े गए हैं जिसमें 10 से अधिक बंद नोट पाए जाने पर नोट की कुल रकम का 5 गुना या फिर 10 हजार रुपए दोनों में से जो भी ज्यादा हो वहा राशि बतौर जुर्माना भरनी पड़ेगी।
आपको बता दें कि 30 दिसंबर तक 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट बैंकों में नहीं बदल सके हैं उनके लिए सरकार ने राहत देते हुए मार्च तक नोट बदलने की छूट दी थी। लेकिन ऐसे लोग सिर्फ आरबीआई के बताए गए काउंटर्स पर ही नोट जमा कर सकते हैं। काउंटर्स भी चुनिंदा ही हैं। देश में सिर्फ दिल्ली, नागपुर, मुंबई, कोलकाता, और चेन्नई के आरबीआई काउंटर्स पर ही पुराने नोट बदले जा सकते हैं। वहीं गल्फ देशो में रहने वाले भारतीय 30 जून तक आरबीआई के काउंटर्स पर नोट बदल सकते हैं।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति