अपना तीसरा बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कई अहम और बड़ी घोषणाएं की। वित्तमंत्री वे छोटे करदाताओं को राहत देते हुए टैक्स स्लैब में छूट की घोषणा की। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2.5 लाख रुपए और 5 लाख रुपए के बीच की व्यक्तिगत आय पर टैक्स की दर को 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत के स्तर पर लाने की घोषणा की है।
वित्तमंत्री के इस कदम से देश के तमाम करदाताओं को राहत मिलेगी। बजट से पहले ये अनुमान लगाया जा रहा था कि वित्तमंत्री बजट में टैक्स स्लैब में छूट दे सकते हैं। हालांकि ये छूट ज्यादा बड़ी नहीं है फिर भी इससे तमाम टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी।
वित्तमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि टैक्स चोरी का भार आम टैक्सपेयर्स पर पड़ता है, जिसे खत्म करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने देश के लोगों से अपील की, कि वह देश के विकास में टैक्स अदा करें। वहीं वित्तमंत्री ने यह भी बताया कि भारत में बहुत ही कम लोग टैक्स अदा करते हैं जिससे भारत की छवि एक टैक्स ना देने वाले देश के रुप में बन चुकी है वह इस तस्वीर को बदलना चाहते हैं।
वित्तमंत्री ने कहा कि सिर्फ 24 लाख लोग 10 लाख से अधिक की आय दिखाते हैं जबकि सिर्फ 76 लाख लोग 5 लाख की आमदनी दिखाते हैं, वहीं 3.7 करोड़ व्यक्तियों में से 99 लाख लोगों ने 2.5 लाख की छूट सीमा से कम आय दिखाई, सिर्फ 5.9 फीसदी कंपनियों ने रिटर्न फाइल किया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग