हाल ही में रिजर्व बैंक ने चालू खाते यानि करंट अकाउंट से एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट हटा दी थी। अब बड़ी राहत बचत खाता धारकों को मिलने वाली है। ऐसी खबरे हैं कि RBI किसी भी वक्त बचत खाते से एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट को खत्म कर सकती है।
रिजर्व बैंक जल्द सेविंग बैंक अकाउंट से कैश निकालने की साप्ताहिक लिमिट के प्रावधान को हटाने जा रही है। सरकार की तरफ से इस बात की आधिकारिक सूचना आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने दी। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक कैश निकासी पर लगे प्रतिबंध को किसी भी समय हटा सकता है।
मौजूदा नियम के मुताबिक सेविंग बैंक (बचत खाता) अकाउंट से सप्ताह में मात्र 24,000 रुपए ही निकालने की छूट है। 8 नवंबर को नोटबंदी लागू होने के बाद रिजर्व बैंक ने बैंक से पहले 2000 रुपए और फिर 4,500 रुपए प्रति दिन कैश निकासी की लिमिट तय की थी।
वहीं एक हफ्ते में बैंक से महज 24,000 रुपए ही निकालने की इजाजत दी गई थी। इस लिमिट को पिछले महीने रिजर्व बैंक ने बढ़ाते हुए एक दिन में 10,000 रुपए निकालने की छूट दी लेकिन सप्ताह में 24,000 की निकासी की लिमिट को बरकरार रखा था।
वहीं पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक ने 1 फरवरी से एटीएम कैश निकासी पर लगी लिमिट को हटा दिया था जिसके चलते सेविंग बैंक के खाताधारक एक बार में एटीएम से 24,000 रुपए तक की निकासी कर सकते हैं। हालांकि उसने एटीएम से एक हफ्ते में 24,000 रुपए की निकासी की लिमिट को बरकरार रखा था। साथ ही बचत बैंक खातों से 24000 रुपए की साप्ताहिक निकासी लिमिट को तब रिजर्व बैंक ने जारी रखा था। वहीं चालू खाते से पैसे निकालने की लिमिट को पहले ही हटा लिया गया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग