नोटबंदी के बाद लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अगले कुछ दिनों में नगद निकासी की सीमा को बढ़ा सकती है। खबरों के मुताबिक RBI आज यानि सोमवार को नगद निकासी की सीमा को बढ़ाने की घोषणा कर सकती है।
इससे पहले 1 जनवरी 2017 को नगद निकासी की सीमा को बढ़ाया गया था। हालांकि तब सिर्फ एटीएम से नगद निकासी की सीमा को बढ़ाया गया था। अब एटीएम से एक दिन में 4500 रुपए निकाले जा सकते हैं जबकि पहले ये सीमा 2500 रुपए थी।
अभी कोई भी व्यक्ति सप्ताह में 24,000 रुपये से ज्यादा की राशि एटीएम से नहीं निकाल सकता है। हालांकि, कई मामलों में बैंक सप्ताह में 24,000 रुपये भी लोगों को मुहैया नहीं करवा पाए। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई और खासकर जिनके यहां शादी-ब्याह या कोई दूसरे कार्यक्रम थे, उन्हें बड़ी मुश्किल हुई। फिर रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा कि वो शादी का कार्ड दिखाने पर दूल्हा-दुल्हन या उनके माता-पिता को 2 लाख रुपये तक दें।
हालांकि अब कैश को लेकर मारामारी की स्थिति नहीं है। फिर भी लोग जल्द निकासी की सीमा बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं ताकि छोटी-छोटी ही सही, लेकिन सामने आ रही समस्याओं से निजात मिल सके। वैसे कहा यह जा रहा है कि सरकार नगदी लेन-देन को कम कर डिजिटल ट्रांजैक्शन्स का चलन बढ़ाने के लिए एटीएम विदड्रॉल की मासिक मुफ्त सीमा घटाकर 3 करने पर विचार कर रही है जिसका एलान बजट में हो सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग