नोटबंदी के बाद से चर्चा में आया पेटीएम वॉलेट अब बंद होने जा रहा है। पेटीएम ने इस बारे में अपनी साइट और कुछ समाचार पत्रों में सूचना दी है। पेटीएम वालेट के बंद होने से लोग थोड़े परेशान हैं। लोगों को सबसे ज्यादा चिंता अपने पैसों की है जो पेटीएम वालेट में पड़े हुए हैं। पर अब परेशान होने की कोई बात नहीं है, क्योंकि हम आपको बताएंगे कि पेटीएम वालेट में पड़े हुए आपके पैसे आपको कैसे वापस मिलेंगे और पेटीएम वॉलेट क्यों बंद हो रहा है।
पेटीएम कंपनी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि उसे अब RBI से आधिकारिक मंजूरी मिल गई है जिसके तहत वह अब पेटीएम बैंक में तब्दील हो जाएगा। कंपनी ने अपने नोटिस में बताया कि आरबीआई से नए पेमेंट बैंक का अप्रूवल मिलने के बाद कंपनी अपने वॉलेट को बिजनेस वॉलेट में बदल देगी। पेटीएम बैंक का लाइसेंस कंपनी के सीईओ विजय शेखर के नाम से जारी किया गया है।
अगर आपको पेटीएम वॉलेट आगे इस्तेमाल नहीं करना है तो आपको एक छोटा सा काम करना होगा। आपको पेटीएम वॉलेट का यूज बंद करने के लिए care@paytm.com पर ईमेल करके जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आप paytm.com/care पर जाकर अपने पैसे को बैंक में वापस ट्रांसफर कर सकते हैं।
बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए ग्राहक को खाता संख्या, खाता धारक का नाम, बैंक का नाम और आईएफएससी कोड बताना होगा। जानकारी देने के अधिकतम 15 दिनों में कस्टमर का पैसे उसके खाते में भेज दिया जाएगा।
वहीं अगर आप तत्काल अपने पैसे को बैंक में वापस भेजना चाहते हैं तो सीधे पेटीएम वॉलेट में लॉगिन करके ट्रांसफर टू बैंक विकल्प के जरिए वापस भेज दें। इसमें पैसे उसी खाते में जाएगा जिस खाते से आपने पेटीएम वॉलेट में पैसे ट्रांसफर किए थे।
वहीं पेटीएम ने ग्राहकों को इस बात की सूचना भी दी है साथ ही ग्राहकों से गुजारिश की है कि अगर वह कंपनी के साथ जुड़े रहना चाहते हैं तो 15 जनवरी तक इसकी जानकारी से कंपनी को अवगत करा दें। अगर वह पेटीएम को कोई जानकारी नहीं देते हैं पेटीएम वॉलेट में पड़े पैसे अपने आप पेटीएम बैंक में ट्रांसफर हो जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग