हाल ही में RBI ने एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट को 4,500 से बढ़ाकर 10,00 रुपए कर दिया था। RBI के इस फैसले से लोगों को बड़ी राहत मिली थी। अब RBI ने एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। अब आम आदमी पहले की तरह एटीएम से पैसे निकाल सकता है।

Advertisement

फरवरी से खत्म हो जाएगी पैसे निकालने की लिमिट

ये नियम फरवरी से पूरे देश में लागू हो जाएगा। हालांकि ये नियम सिर्फ करंट एकाउंट होल्डर्स के लिए है। केवल कंरट खाता धारकों को ही ये छूट मिली है सेविंग (बचत) खाता धारकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। नोटबंदी के बाद से देश में एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट तय कर दी गई थी। इस लिमिट में शुरुआत में सिर्फ 2000 रुपए निकालने की सीमा थी जिसे बाद में बढ़ाकर 4,500 रुपए कर दिया गया था। इसके बाद इस लिमिट को एक बार फिर बढ़ाते हुए 10,000 रुपए कर दिया गया। अब फरवरी से सभी तरह की लिमिट हदा दी गई है। अब आप अपने मुताबिक एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।

नोटबंदी के बाद कैसे बदले नियम
  • शुरुआत में सिर्फ 2,000 रुपए निकालने की लिमिट
  • बाद में लिमिट 4,500 रुपए की गई
  • हाल ही में लिमिट को बढ़ाकर 10,000 रुपए किया गया
  • अब फरवरी से ATM से पैसे निकालने की लिमिट हटा दी गई।
  •  

     

    क्यों हटाई लिमिट

    सरकार का सोचना है कि अब स्थिति समान्य हो चुकी है। वहीं आरबीआई ने भी देश के तमाम बैंको को पर्याप्त मात्रा में नोट सप्लाई कर दिए हैं।

    चुनावों की आहट

    अगले कुछ दिनों में 5 राज्यों में चुनाव हैं, इन राज्यों में विरोधी पार्टियां नोटबंदी का मुद्दा बनाकर लाभ उठा सकती हैं। ऐसे में सरकार चुनावों में नुकसान से बचना चाहती है। लिमिट खत्म करने से वह लोगों को अपने 50 दिन के वादे के बारे में बता सकती है।