नोटबंदी के बाद से सोने के दाम में अस्थिरता देखी जा रही है, एक वक्त सोने का दाम 32 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गया था लेकिन अब सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई है। सोने का दाम अब 28 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। जाहिर है नोटबंदी का असर सर्राफा बाजारों पर पड़ा है जिसकी वजह से सोने के दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है।
वैश्विक कमजोर रुख और सराफा व्यापारियों की मांग में ज्यादा कमी आने के कारण सोना 130 रुपए टूटकर 10 महीने के निचले स्तर 28,580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कारोबारियों का कहना है कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच डॉलर में मजबूती से सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की चमक में कमी आई है।
गौरतलब है कि नकदी के संकट के कारण आभूषण कारोबारियों की मांग घट गई इसलिए सोने का भाव गिर गया। उधर, वैश्विक स्तर पर सोना 0.15 फीसदी टूटकर 1168.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। आपको बता दें कि, कि केंद्र सरकार ने पिछली 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। उसके बाद से ही बाजार में नकदी का संकट बना हुआ है।
बता दें कि एक ओर जहां दिल्ली में में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता के सोने का दाम 130-130 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 28,580 रुपए और 28,430 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।
वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 250 रुपए चढ़कर 41,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। जबकि चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा और बिकवाल 74,000 प्रति सैंकड़ा पर स्थिर रहा।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका