केंद्र सरकार नोटबंदी के फैसले के बाद आधार कार्ड को और ज्यादा धार देने जा रही है। आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर भले ही सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा हो पर इसी आधार कार्ड के जरिए अब सरकार डिजिटल पेमेंट करने की योजना बनाने जा रही है। समाचार पोर्टल इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक अब केंद्र सरकार अब एक आधार पेमेंट ऐप लाने वाली है। माना जा रहा है कि अब इस आधार पेमेंट ऐप के जरिए ही लोग डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे। इस कार्ड के आने के बाद लोगों को एटीएम कॉर्ड और प्वांइट ऑफ सेल की जरूरत नहीं होगी।
खबर के मुताबिक इस 25 दिसंबर से आधार आधारित कैशलेस पेमेंट योजना को शुरू किया जाएगा। इस आधार पेमेंट ऐप के जरिए भुगतान करने पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए मास्टर कार्ड और वीजा को दिए जाने वाले शुल्क का भुगतान भी नहीं करना पड़ेगा। इस आधार पेमेंट ऐप को डाउनलोड करने के लिए एक स्मॉर्ट फोन की जरूरत होगी।
इसके साथ ही कारोबारियों और व्याापरियों को कैशलेस मर्चेंट ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद बॉयोमेट्रिक रीडर कार्ड को बॉयोमेट्रिक रीडर से जोड़ना होगा। बाजार में इस बॉयोमेट्रिक रीडर 2,000 रुपए की कीमत तक मिल जाएगा।
ग्राहकों को इस सेवा का फायदा लेने के लिए आधार पेमेंट ऐप के लिए अपना आधार नंबर डालकर संबंधित बैंक का चुनाव करना होगा। इस आधार पेमेंट ऐप की खासियत है कि इसमें बायोमेट्रिक स्कैन पासवर्ड के रूप में काम करेगा। यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के मुताबिक अभी देश भर में सिर्फ 40 करोड़ आधार नंबर बैंक के खातों से जुडें हुए हैं।
सरकार का लक्ष्य है कि, 31 मार्च, 2017 तक सभी आधार कार्ड को आपके बैंक खातों से जोड़ दिया जाए। आधार पेमेंट ऐप का निर्माण आईडीएफसी बैंक ने यूआईडीएआई और नेशनल पेमेंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर किया है। इस आधार पेमेंट ऐप के बारे में देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद को इस बावत डेमो दिया जा चुका है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित