रविवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैठक की थी जिसके बाद अब सोमवार को वित्तसचिव ने एक अहम घोषणा की है। वित्तसचिव शशीकांत दास ने कैश की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए अहम घोषणा की गई है। वित्तसचिव ने बताया कि एयर टिकट, रेल टिकट में भी अब पुराने नोट चलेंगे, पोस्ट ऑफिस की शाखाओं में कैश सप्लाई बढ़ाई जाएगी साथ ही ATM की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

Advertisement

RBI एयफोर्स के साथ मिलकर कर रही है नोटों की सप्लाई

वित्त सचिव ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कैश उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। साथ ही रिजर्व बैंक टास्क फोर्स बनाया जाएगी। लोगों की परेशानी दूर करने के लिए एयरफोर्स से हेलिकॉप्टर सेवा की भी मदद ली जा रही है। RBI ने दूर दराज के इलाकों में हेलिकॉप्टर से कैश भेजने की व्यवस्था की है। वित्तसचिव ने बताया कि झारखंड के शहर बोकारो में हेलिकॉप्टर से कैश भेजा गया है। RBI ने इसके लिए वायु सेना के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया।

प्रमुख बातें-

  • वित्तसचिव ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कैश की उपलब्‍धता बढ़ाई जाएगी.
  • RBI ने बताया कि रिजर्व बैंक टास्‍क फोर्स बनाई जाएगी, जिससे कैश जल्दी पहुंचाया जाएगा
  • नगरों में माइक्रो ATM की संख्‍या बढ़ाई जाएगी
  • ATM की तरह ही काम करेंगे माइक्रो ATM
  • वित्तसचिव ने बताया कि बैंकों और डाकघरों में कैश बढ़ाया जाएगा
  • जरूरी सेवाओं के लिए अभी पुराने नोट चलेंगे।
  • बैंक की कैश सीमा बढ़ाई जाएगी
  • 15 नवंबर से ATM से निकलेंगे 2000 के नोट
  • अब एक सप्ताह में बैंक से हफ्ते में 24 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं।
  • एक दिन में एक्‍सचेंज की सीमा 4000 रुपए से बढ़ाकर 4500 रुपए की गई है।
  • दिव्‍यांगों और बुजुर्गों के लिए होगी अलग लाइन
  • पेंशनर्स 15 जनवरी तक दे सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट
  • पुराने नोटों की वैधता 10 दिन और बढ़ी

    सरकार ने पुराने नोटों की वैधता 10 दिन और बढ़ा दी है। अब यह नोट अस्पतालों, मेट्रो स्टेशनों, शमशान घाट, दवा की दुकानों, पेट्रोल पंपों में 24 नवंबर तक 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे। रविवार को पीएम मोदी ने नोटबंदी के बाद आर्थिक मामलों पर समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसके बाद ये फैसला लिया गया। समीक्षा बैठक के बाद आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि सभी अस्पतालों, पेट्रोल पंपों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर 500 और 1000 के पुराने नोट चलने की समय सीमा 14 नवंबर से बढ़ाकर 24 नंवबर तक कर दी गई है।

    टोल पर 18 नवंबर तक कोई टैक्स नहीं

    देश के सभी टोल पर 18 नवंबर तक कोई टैक्स भी नहीं लिया जाएगा। बिजली और पानी के बिल जैसे केंद्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा लिए जाने वाले सभी बिलों का भुगतान 24 नवंबर तक 500 और 1000 के पुराने नोटों से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।