हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपोरेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि बैंक भी अपनी ब्याज दरों में कटौती करेंगे। रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद अब ब्याज दर 6.50 % की बजाय 6.25% हो गई हैं।
आरबीआई की कटौती के बाद कुछ बैंको ने अपने ब्याज दरों में कटौती की है। इसमें निजी क्षेत्र के कुछ बैंक शामिल हैं। आगे हम आपको उन बैंकों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने ब्याज दरों में कटौती की है।
ICICI बैंक ने अपनी ब्याज दरों में कटौती की है। ICICI बैंक ने लोन पर एक साल तक दिए जाने वाले ब्याज में कटौती की है। अब 9.05 % की दर से ICICI बैंक लोन देगा साथ ही एक से 3 महीने के लोन पर 8.85 फीसदी की दर से बैंक लोन देगा।
सार्वजनिक क्षेत्र के 2 बैंकों ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज पर अपनी ब्याज दरों में 0.05 से लेकर 0.15 प्रतिशत तक कटौती की है। रिजर्व बैंक द्वारा अपनी प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत कटौती करने के बाद कई बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है।
OBC बैंक के मुताबिक उसने अपनी धन की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) में 0.15 प्रतिशत तक कटौती की है। इसके साथ ही 6 माह की कर्ज दर को 0.10 प्रतिशत कम करके 9.30 प्रतिशत कर दिया गया है। OBC की नई ब्याज दरें 10 अक्तूबर से लागू होंगी।
कोटक महिंद्रा बैंक ने भी अपने सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) में कटौती की है। जिसके बाद लोन पर दिए जाने वाले ब्याज में 0.01 फीसदी की मामूली कटौती की गई है। कोटक महिंद्रा में ब्याज दरें अब 9.40% हो गई हैं।
केनरा बैंक ने भी ब्याज दरों में कटौती की है। केनरा बैंक ने लोन पर दिए जाने वाले ब्याज में 0.05 फीसदी की कमी की है। अब केनरा बैंक 9.65 फीसदी की बजाय 9.60 फीसदी की दर से ब्याज देगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग