अगर आप सेवानिवृत्ति के बाद किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) द्वारा की गई बचत सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। देश में कई सरकारी और प्राईवेट बैंक, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) खोलने की सुविधा प्रदान करती है, जिनमें आप धारक होते हैं।
पढ़ें- 6 क्रेडिट कार्ड जिन पर नहीं लगता शुल्क
इससे पहले, हम सिर्फ डाकघरों में ही पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) खुलवा सकते थे। लेकिन अब पिछले कुछ वर्ष से बैंक में भी पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा है। पीपीएफ, आयकर अधिनियम की धारा80सी के तहत कर बचत टूल और सबसे अच्छे निवेश के रूप में जाना जाता है। इसके तहत प्रति वर्ष 1,50,000 रूपए का कर लाभ मिलता है। निवेश पर अर्जित ब्याज, करमुक्त होता है जिसका अर्थ होता है कि स्त्रोत से कर की कटौती नहीं की जाएगी।
भारत में पीपीएफ खाता खोलने के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंक की सूची:
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- इलाहाबाद बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- भारतीय स्टेट बैंक और उसकी सहायक
- बॉब - बैंक ऑफ बड़ौदा
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- आईओबी - इंडियन ओवरसीज बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- विजया बैंक
- यूको बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- केनरा बैंक
- आईडीबीआई बैंक
- कॉर्पोरेशन बैंक
- देना बैंक
- इंडियन बैंक
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
- ऐक्सिस बैंक
- बीओआई - बैंक ऑफ इंडिया
ध्यान दें कि ऊपर उल्लेखित सभी बैंकों की शाखाओं में पीपीएफ खाते नहीं खोले जाते हैं। यहां तककि, एचडीएफसी बैंक, एक प्रसिद्ध बैंक है लेकिन यह पीपीएफ खातों को खोलने के लिए अधिकृत नहीं है।
पीपीएफ खाता खोलने के लिए सबसे अच्छी बैंक कौन सी होती है?
हर किसी का अपने अनुभव और बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के अनुसार, पीपीएफ खाता खुलवाने के लिए अलग-अलग बैंक का सुझाव देना लाज़मी है। लेकिन अपना पीपीएफ खाता, उसी बैंक की शाखा में खुलवाएं, जिसमें आपका खाता हो। ऐसा जरूरी नहीं है लेकिन आपको अतिरिक्त सुविधाएं मिल जाती हैं और प्रक्रिया से आप परिचित होते हैं। इसके अलावा, तकनीकी और सेवा भी सर्वोपरि रहनी चाहिए। आपको ऐसी बैंक में पीपीएफ खुलवाना खहिए जिसमें अच्छी और बेहतर सेवाओं के ट्रेक रिकॉर्ड के साथ ईसीएस और डायरेक्ट डेबिट के लिए क्षमता प्रदान की जाती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग