31 मार्च करीब आते ही हर किसी के जहन में टैक्स बचाने के तरीके घूमने लगते हैं। कुछ हम इंटरनेट पर खोजते हैं, कुछ लोगों से डिसकस करते हैं और अंतत: जो समझ आता है, उसी के आधार पर काम करते हैं और 31 निकल जाती है। ऐसे में आपका कोई लॉस नहीं हो, इसके लिये हम आपको बताने जा रहे हैं, उन बचत योजनाओं के बारे में जिनके जरिये आप लाख रुपए तक का टैक्स बचा सकते हैं। ऊपर से अच्छा खासा ब्याज भी आपको मिलेगा।

Advertisement

आयकर की धारा 80 सी के अंतर्गत आप निम्न योजनाओं को चुन सकते हैं।

Advertisement

पीपीएफ (पब्ल‍िक प्रॉविडेंट फंड)

यह सबसे अच्छा रिटायरमेंट प्लान इंवेस्टमेंट है, जिसमें आप एक साल में अध‍िकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। पीपीएफ पर मिलने वाला ब्याज आप उसके मेच्योर होने पर प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि ब्याज जोड़ कर जो मेच्योरिटी वैल्यू आती है, उस पर कोई टैक्स नहीं लगता।

ईएलएसएस (इक्व‍िटी लिंक्ड सेविंग स्कीम)

ईएलएसएस म्यूचुअल फंड स्कीम है, जिसमें पैसा डालकर आप आयकर बचा सकते हैं। तीन साल के लिये पैसा लॉक करने पर आपको अध‍िकतम 1.5 लाख रुपए की छूट मिल सकती है। इस पर मिलने वाले ब्याज की दर बॉन्ड की परफॉरमेंस पर निर्भर करती है। और इसमें मिलने वाले मेच्योरिटी अमाउंट पर कोई टैक्स नहीं है।

Advertisement

एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट)

यह एक सबसे ज्यादा प्रचलित स्कीम है, जिस पर ब्याज बैंक और पोस्ट ऑफिस पर निर्भर करता है। इसमें आप अध‍िकतम 1.5 लाख रुपए तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन छूट तभी मिलेगी, जब आपने कम से कम 3 साल के लिये पैसा फिक्स किया हो। इसकी मेच्योरिटी वैल्यू पर टैक्स लगता है।

एनएससी (नेशनल सेविंग स्कीम)

एनएससी में आप पांच साल के लिये पैसा फिक्स कर सकते हैं। यह स्कीम केवल पोस्ट ऑफिस में ही खोली जा सकती है। मेच्योरिटी अमाउंट पर कोई टैक्स नहीं पड़ता है।

Advertisement

ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निध‍ि)

यह स्कीम केवल कर्मचारी वर्ग के लिये होती है, जिसमें अध‍िकतम 1.5 लाख रुपए तक की ही छूट प्राप्त की जा सकती है। इसमें बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत आपकी सैलरी से काटा जाता है और 12 प्रतिशत ही कंपनी देती है। इसकी मेच्योरिटी वैल्यू पर कर नहीं लगता है।

जीवन बीमा

80सी के अंतर्गत जीवन बीमा करवा कर आप अध‍िकतम 1.5 लाख रुपए की छूट टैक्स में प्राप्त कर सकते हैं। मेच्योरिटी अमाउंट पर कोई टैक्स नहीं होता। और अगर आपकी मृत्यु होने पर परिजन को भी पैसा दिया गया तो उस पर कर नहीं लगेगा।

Advertisement

यूलिप (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान)

यूलिप निवेश के साथ-साथ इंश्योरेंस भी देता है। इसमें आप डेढ़ लाख रुपए तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसमें जमा होने वाला प्रीमियम दो भागों में बंट जाता है- निवेश एवं बीमा। इसमें मेच्योर होने वाली रकम पर टैक्स नहीं लगता है।

एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम)

नेशनल पेंशन सिस्टम पर आपको अतिरिक्त छूट मिलती है। इसमें आप केवल रिटायरमेंट पर ही पैसा निकाल सकते हैं। इसमें आयकर पर अध‍िकतम 50 हजार रुपए की छूट मिलती है।

Advertisement

सुकन्या समृद्ध‍ि योजना खाता

सुकन्या समृद्ध‍ि योजना खाता केवल बेटी के नाम पर खोल सकते हैं। इस खाते में बेटी की उम्र अध‍िकतम 10 वर्ष हो सकती है। आर 21 वर्ष की होने तक आप इसमें पैसा जमा कर सकते हैं। एक साल के भीतर आपको कम से कम 1000 रुपए जमा करने होते हैं, जबकि एक बार में अध‍िकतम डेढ़ लाख रुपए निकाल सकते हैं। मेच्योर होने पर यह रकम टैक्स फ्री होगी।