अगर आप किसी को चेक दे रहे हैं, या किसी से चेक के रूप में धन ले रहे हैं, तो आपको जरूर मालूम होना चाहिये कि किन कारणों से आपका चेक बाउंस हो सकता है। आम तौर पर बाउंस की बात आती है, तो लोग सोचते हैं कि अकाउंट में पैसा नहीं होगा, इसलिये बाउंस हो गई। जबकि इसके कई अन्य कारण भी हैं।
1) अकाउंट में कम पैसा: जैसा कि अभी बताया कि अकाउंट में अगर चेक में लिखी राशि से कम होगा तो चेक बाउंस हो जाता है।
2) उल्टे-सीधे हस्ताक्षर: अगर चेक काटने वाले व्यक्ति ने उल्टे-सीधे हस्ताक्षर कर दिये हैं, और बैंक में स्पेसिमेन सिगनेचर से मैच नहीं हो रहे हैं, तो चेक बाउंस हो जाती है।
3) पुरानी या पोस्ट डेटेड चेक: अगर आपने 3 महीने पुरानी चेक लगा दी या फिर ऐसी चेक जिस पर आगे की दिनांक लिखी है, तो बैंक चेक को रिजेक्ट कर देगा।
4) नाम, दिनांक में परिवर्तन: अगर आपने किसी का नाम लिखा और उसे काट कर दूसरे का नाम लिख दिया। या फिर दिनांक में ऐसे ही परिवर्तन किये, तो बैंक चेक को रिजेक्ट कर देगा। यहां तक धनराशि में भी परिवर्तन स्वीकार्य नहीं होता है।
5) अकाउंट फ्रीज़ हो चुका है: अगर अकाउंट किसी कारणवश फ्रीज़ हो चुका है, तो भले ही अकाउंट में कितना ही पैसा क्यों न हो, चेक स्वीकार नहीं की जायेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!