पिछले कुछ दिनों से सोने की गिरती हुई कीमतें लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। अभी भी परिस्थितियां कुछ वैसी ही हैं। सोना सस्‍ता है और ऐसे में हर किसी को लगता है कि इसे खरीदकर या इसमें निवेश कर लिया जाए।

Advertisement

क्‍या इस समय जब सोने की कीमतों में लगातार गिरावट बनी हुई है, इसे खरीदना या इसमें निवेश करना समझदारी का सौदा होगा। सोने की कीमतें फिलहाल 24,000 के आसपास हैं और इसके और नीचे जाने का अंदाजा है।

Advertisement

अब तक 11 प्रतिशत की गिरावट

सोने की कीमतों में वर्ष 2011 के बाद से अब तक करीब 11 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। आप सोने की कम कीमतों की वजह से अगर ज्‍वैलरी के तौर पर इसे खरीदने या फिर एक निवेशक के तौर पर इसमें निवेश की इच्‍छा रखते हैं तो फिर आपको इन बातों को भी ध्‍यान में रखना होगा।

Advertisement

फेडरल रिजर्व बैंक का अगला कदम

अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से अगले कुछ दिनों में होने वाली एक अहम घोषणा पर आपको खासतौर पर ध्‍यान रखना होगा। अगर फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से इंट्रेस्‍ट रेट्स में इजाफे का ऐलान होता है तो फिर लोग सोने को बेचना शुरू कर देंगे। इसके बाद वह बांड की ओर निवेश करेंगे।

Advertisement

विशेषज्ञों की मानें तो फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से इंट्रेस्‍ट रेट्स में इजाफे के ऐलान के बाद सोने की कीमतों में और गिरावट आने की संभावना है।

रुपए और डॉलर के बीच मुकाबले पर रखिए नजर

घरेलू निवेशकों को रुपए की कीमतों पर ध्‍यान रखना होगा। अगर डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमतों में गिरावट आती है तो फिर सोना महंगा हो सकता है। अमेरिका में इंट्रेस्‍ट रेट्स में इजाफे का मतलब भारत में मौजूद निवेशकों की वजह से रुपए पर दबाव बढ़ना। ऐसे में सोना और महंगा हो सकता है।

Advertisement

क्‍या होगा इस वर्ष तक सोने का हश्र

फिलहाल अभी इस बात का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतें कहां तक जा सकती है। ग्रीस के हालातों का भी सोने की कीमतों पर खासा असर पड़ने वाला है। अमेरिका में इंट्रेस्‍ट रेट्स, यह वजहें सोनें पर काफी असर डाल रही हैं।

सोने के लिए बढ़ती दिलचस्‍पी

Advertisement

हालांकि इन सबके बावजूद सोने की खरीदारी के शौकीनों में कोई कमी नहीं आने वाली है। वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञों की मानें तो घरेलू बाजार में भले ही बढ़ती मांग सोने के निवेशकों के लिए राहत की खबर नहीं है। निवेशकों को आने वाले समय में सोने की कीमतों की वजह से संघर्ष करना पड़ सकता है।