इस अनिश्चित समय में, अपनी मेहनत से जोड़े हुए धन पर बिना जोखिम उठाये अधिक से अधिक लाभ कैसे उठाया जाए, आज हम यह जानने की कोशिश करेंगें। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल तीन बार रेपो रेट में कटौती की है, जिसकी वजह से बैंक डिपॉज़िट के ब्याज दरों में गिरावट आई है। क्योंकि यह गिरावट अभी लंबे समय तक रहेगी, इसलिए यह सलहा दी जाती कि वे लंबे समय के लिए निवेश करें। आमतौर पर, हम 3-5 साल के लिए निवेश करते हैं, इसलिए आज हम कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बताएंगे जो एफडी पर 9 फीसदी के आसपास इंटरेस्ट रेट देतें हैं।
रत्नाकर बैंक लिमिटेड (आरबीएल बैंक)
आरबीएल बैंक एक प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र का बैंक है, जिसे जल्द ही आईपीओ में शामिल किया जा सकता है। यह बैंक फिक्स्ड डिपाजिट पर 9 प्रतिशत से अधिक इंटरेस्ट रेट दे रहा है। यह बैंक 12-24 महीने के डिपाजिट पर 9.10 की ब्याज दर देता है, यही नहीं 36 और 60 महीने के डिपाजिट पर 9 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी की ब्याज दर और बचत खाते पर 5.1 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है, जो कि अन्य बैंकों से कई गुना ज्यादा है।
लक्ष्मी विलास बैंक
लक्ष्मी विलास बैंक दक्षिण भारत के प्रतिष्ठित बैंकों में आता है, यह उन बैंकों में से एक है जो आज भी फिक्स्ड डिपाजिट पर 9 फीसदी की ब्याज दर देता है। लक्ष्मी विलास बैंक की 900 दिन की डिपाजिट पर 9 फीसदी की ब्याज दर सबको लुभाती है, और यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 9.50 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है, जो कि हर तिमाही में बढ़ जाता है।
अगर आप लंबे समय के लिए डिपॉज़िट करना चाहते हैं तो यहाँ करें
अगर आप अन्य डिपॉजिट्स के लिए कुछ ऐसे बैंक ढूंढ रहें है जो 9 फीसदी से ऊंची ब्याज दरें देते हैं, तो आप महिंद्रा फाइनेंस और केरल सरकार द्वारा समर्थित केटीडीएफसी के फिक्स्ड डिपॉज़िट में निवेश कर सकते हैं। इन दोनों ही बैंकों में 10 फीसदी से अधिक ब्याज दर मिलती हैं।
जैसा कि आपको हमने आर्टिकल की शुरुवात में बताया था कि जैसे जैसे दिन बीतेंगें, वैसे ब्याज दरों में और गिरावट आने की संभावना है, इसलिए अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने की सोच रहें, तो लंबे समय के लिए हीं करें। ब्याज दरें 0.50 फीसदी से 0.75 फीसदी तक पिछले कुछ हफ्तों में हुई हैं, जो अब तक की सबसे कम है। यही नहीं आने वाले वक़्त में भारतीय रिजर्व बैंक ब्याज दरों में और कटौती कर सकता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति