हर व्यक्ति रिटायरमेंट के बाद भी अपनी ज़िन्दगी को वैसे ही जीना चाहता है जैसे वह रिटायरमेंट से पहले जीता आ रहा था। अब खुशी की बात यह है कि एसबीआई आपके इस सपने को पूरा कर सकता है, जिससे आप रिटायरमेंट के बाद भी अपनी ज़िन्दगी को एन्जॉय कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानि एसबीआई ने एसबीआई लाइफ के अंतर्गत तीन पेंशन प्लान योजना चलाई हैं। जिसमें आप एसबीआई लाइफ-एन्युइटी प्लस, एसबीआई सरल पेंशन और एसबीआई लाइफ स्मार्ट यूनिट लिंक्ड प्योर पेंशन प्लान ले सकते हैं।

Advertisement

एसबीआई लाइफ - सरल पेंशन

Advertisement

सरल पेंशन एक इंडिविजुअल, पार्टिसिपेटिंग, नॉन-लिक्ड, ट्रेडिशनल पेंशन योजना है जो कि आपको मार्केट के उतार-चढ़ाव से पूरी तरह से मुक्‍ती दे कर आपका भविष्‍य सुरक्षित करेगी तथा एक खुशहाल सेवानिवृत्ति का हक भी दिलाएगी।

योजनाओं की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-

गारंटी बोनस

पहले 5 वर्षों के लिए गारन्‍टीड सिम्पल रिवर्शनरी बोनस, 2.50% की दर पर पहले तीन वर्षों के लिए और 2.75% की दर पर अगले दो वर्षों के लिए होगी। यह सिर्फ चालू पॉलिसियों के लिए लागू होंगे।

Advertisement

वेस्टिंग( मैच्योरिटी) लाभ

आश्वांसित राशि और वेस्टेड सिम्पल रिवर्शनरी बोनस और टर्मिनल बोनस, यदि हो। आश्वाेसित राशि कुल प्रीमियमों पर वार्षिक चक्रवृद्धि से बढ़ने वाली कम से कम 0.25% प्र.व. की सुनिश्चित गारंटीशुदा ब्याज दर का वहन करती है।

मृत्यु लाभ

0.25% प्रतिवर्ष की ब्याज दर की ब्याज दर पर अदा किए जाने वाला कुल प्रीमियम तथा वेस्टेड रिवर्शनरी बोनस तथा टर्मिनल बोनस है। या कुल प्रीमियमों के 105% अदा किया जाये।

Advertisement

लाइफ कवर

लाइफ-प्रेफर्ड टर्म राइडर के अंतर्गत लाइफ कवर के विकल्प है

निहित

वेस्टिंग होने पर आप संपूर्ण राशि से तुरंत एन्युटी खरीद सकते हैं या फिर एक तिहाई पॉलिसी को कम्यूट कर बची हुई राशि से एन्युटी ले सकते हैं।

लचीलापन

आप वेस्टिंग की उम्र को बढ़ा कर 70 साल कर सकते हैं, या फिर आप अपनी पॉलिसी को अक्यूम्यलेट या डिफर्मन्ट कर सकते हैं।

Advertisement

एसबीआई रिटायर स्मार्ट:

एसबीआई लाइफ -रिटायर स्मार्ट

यह एक नॉन- पार्टिसपेटिंग यूनिट लिंक्ड पेंशन योजना है। जब तक आपकी पॉलिसी मचुर नहीं हो जाती है, यह आपको 101% प्रीमियम तक भुगतान की गारंटी देगी। इसलिए यह मार्किट में होने वाले नुक्सान से काफी हद तक सुरक्षित है।

योजना की मुख्य विशेषताएं

  • आपकी फंड वैल्यू को एनुअल प्रीमियम 210% गेरन्टीड अडिशन से बल मिलता है। (शर्तें लागू)
  • 15 वें पॉलिसी वर्ष के अंत से ऐन्यूअल प्रीमियम 10% की गारंटी एडिशन हर साल के अंत तक और उसके बाद पॉलिसी के खत्म होने तक नियमित रूप से भुगतान किया जाता है।
  • मेच्योरिटी / वेस्टिंग या जल्द मृत्यु होने पर फंड वैल्यू की 1.5% टर्मिनल एडिशन पाएं।
  • अपने निवेश की चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि एसबीआई लाइफ की तरफ से ही आप के लिए ही एडवांटेज प्लान किया जाता है। यह प्लान आपके सभी प्रीमियम पर मेच्योरिटी / वेस्टिंग न्यूनतम 101% की गारंटी देता है ।
  • जल्द मृत्यु होने पर सभी प्रीमियम पर कम से कम 105% की गारंटी पाएं।
  • नियमित रूप से या एक सीमित अवधि के लिए प्रीमियम भुगतान का विकल्प है।
  • अपनी वेस्टिंग आयु को आगे बढ़ाने की फ्लेक्सबिलटी

एसबीआई लाइफ-एन्युइटी प्लस

Advertisement

एन्युइटी प्लस एक ट्रेडिशनल नॉन-पार्टिसपैटिंग इमीडियेट एन्युइटी प्लान है जो आपको इनबिल्ट फ्लेक्सबिलटी के साथ बहुत से एन्युइटी ऑप्शन देता है। साथ ही यह आपके स्टैन्डर्ड ऑफ़ लिविंग को भी बनाये रखता है।

योजना की मुख्य विशेषताएं

  • एन्युइटी ऑप्शन के ढेर सारे विकल्पों में से चुनने की पूरी आज़ादी
  • 40 साल की कम उम्र से ही नियमित आय का आनंद लें
  • आप के और आपकी पूरी फैमिली के लिए आजीवन एन्युइटी पैआउट का विकल्प है।
  • अपनी आवशकता के अनुसार आप मन्थ्ली, क्वॉर्टर्ली, हैफ एयर्ली या एयर्ली भुगतान सकते हैं।
  • हायर एन्युइटी रेट्स के कारण अधिक प्रीमियम का फ़ायदा
  • एन्युइटी पैआउट को अग्रिम करने के लिए फ्लेक्सबिलटी
  • प्रीमियम या बैलेंस प्रीमियम को वापस करने का विकल्प