एलआईसी की जीवन तरुण योजना एलआईसी स्टेबल का ही प्रोडक्ट है जो खास तौर पर बच्चों की शिक्षा के जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया है। चूँकि यह एक मनी बैक पॉलिसी की तरह है इसलिए यह आपके बच्चे की पढाई में पैसे की आवश्यकता पूरी कर सकता है।
एलआईसी जीवन तरुण सीमित प्रीमियम पेमेंट प्लान से जुडी हुई नहीं है। यह प्लान 20से 24 वर्षों से आपकी जरुरत तक सर्वाइवल बेनिफिट के साथ चार विकल्पों में उपलब्ध है।
इस योजना के पात्र होने की शर्तें?
- बीमित न्यूनतम राशि- 75000
- बीमित अधिकतम राशि- कोई सीमा नहीं
- शुरुआत के लिए कम से कम उम्र-90 दिन पूर्ण
- शुरुआत के लिए अधिकतम आयु- 12 वर्ष पूर्ण
- परिपक्वता अवधि- 25 वर्ष
- पॉलिसी की समयावधि- शुरुआत के समय 25 वर्ष
- प्रीमियम जमा कराना की अवधि- 20 वर्ष
परिपक्वता लाभ 25वर्ष की आयु पर मिलता है। एलआईसी जीवन तरुण में मरणोपरांत लाभ, परिपक्वता लाभ और जीवन रक्षा लाभ तीनों हैं।
मरणोपरांत लाभ (डेथ बेनिफिट्स) :
जोखिम अवधि से पूर्व मृत्यु होना: इसमें कुल राशि में टैक्स, अतिरिक्त प्रीमियम, संशोधित प्रीमियम (यदि कोई है) सब मिलाकर पूर्ण राशि मिल जाती है।
जोखिम अवधि के पश्चात मृत्यु होना: इसमें मृत्यु के समय तक की कुल राशि, मिलने वाला साधारण प्रत्यावर्ती (रिवर्जनरी ) बोनस, अतरिक्त बोनस (यदि कोई हो) ये सब मिलते हैं।
जीवन रक्षा लाभ (सर्वाइवल बेनिफिट)
आपकी कुल बीमित राशि का कुछ प्रतिशत हर वर्ष आपको जीवन रक्षा लाभ (सर्वाइवल बेनिफिट) के रूप में मिलता है। पॉलिसी को 1 साल होने के बाद से यह हर साल मिलता है। यह 20 तक तो मिलता ही है बल्कि इसके बाद भी अगले 4 वर्षों तक मिलता है। यह पर्सन्टेज इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितनी राशि का और कौन सा प्लान चुना है।
परिपक्वता लाभ
यह लाभ अवधि पूरी होने पर मिलता है। इसमें कुल राशि के साथ साधारण प्रत्यावर्ती (रिवर्जनरी ) बोनस, अतरिक्त बोनस (यदि कोई हो) आदि शामिल हैं।
परिपक्वता के समय मिलने वाली राशि आपके प्लान के विकल्पों पर निर्भर करेगी, जो कि निम्न प्रकार है :
ऑप्शन 1 - कुल बीमित राशि का 100 प्रतिशत
ऑप्शन 2 - कुल बीमित राशि का 75 प्रतिशत
ऑप्शन 3 - कुल बीमित राशि का 50 प्रतिशत
ऑप्शन 4 - कुल बीमित राशि का 25 प्रतिशत
प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर (प्रीमियम छूट लाभ संशोधन)
अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करने पर पॉलिसीधारक को एलआईसी का प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर (प्रीमियम छूट लाभ संशोधन) का लाभ मिलेगा। इसका लाभ सामान्य प्लान के साथ उठाया जा सकता है।
निष्कर्ष
यह एक मनी बैक प्लान है और ऐसे प्लान्स में रिटर्न्स ज्यादा नहीं होते हैं। यह बच्चे की सुरक्षा के लिए है ज्यादा लाभ कमाने के लिए नहीं।
इस प्रकार की स्कीम्स में रिटर्न्स 5 से 7 प्रतिशत तक होते हैं और वास्तविक रूप में बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए बच्चे की उच्च शिक्षा और शादी का खर्च इस प्लान से उठाना संभव नहीं है।
यदि आप बच्चे की शिक्षा की जरुरत के हिसाब से कोई दीर्घावधि का प्लान देख रहे हैं तो आप लार्ज कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड ले सकते हैं।
इसका कारण यह है कि इसमें निवेश की समयावधि 10 से 20 साल तक होती है जिससे कि ये इक्विटी म्यूचुअल फंड आपको शानदार रिटर्न्स दे सकते हैं। लेकिन यह जरूर ध्यान रखें कि म्यूच्यूअल फंड में पैसा लगाना जोखिमभरा हो सकता है कृपया पहले नियम पढ़ लें।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित