बच्चे को जब समझ आती है, तब माता-पिता उसे गुल्लक लाकर देते हैं। कहते हैं जो भी पैसा मिले, इसमें जमा करो। वो इसलिये ताकि बड़े होते-होते बच्चे के अंदर बचत करने की समझ आ जाये। लेकिन लाखों लोग ऐसे हैं, जिनकी बचत सिर्फ इसलिये नहीं हो पाती है, क्योंकि वो बेहिसाब खर्च करते हैं।
हम सभी अगर खर्च करने की आदतों पर ध्यान दें और लगाम कसें, तो अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। लेकिन फिर सवाल उठता है कैसे? तो इसी सवाल का जवाब हम आपको यहां देने जा रहे हैं-
1. लिस्ट बनायें
सैलरी आने के बाद सबसे पहले उन चीजों की लिस्ट बनायें, जो आपकी जरूरत हैं। और लगभग कितना धन खर्च होगा, उसकी गणना करें। अब बचे हुए धन में से एक निश्चति धनराशि को ऑटो स्वीप अमाउंट में लगा दें। तो बैंक ऑटोमेटिक फिक्स्ड डिपॉजिट बुक कर देगा।
2. आवर्ती जमा का लाभ उठायें
कई सारे बैंक हैं जो आवर्ती जमा की बेहतरीन स्कीमें देते हैं। आप उनका लाभ उठायें, क्योंकि इनमें ब्याज ज्यादा मिलता है।
3. कुछ भी खरीदने से पहले दो बार सोचें
बाजार हो या इंटरनेट बैंकिंग, कुछ भी खरीदने से पहले दो बार सोचें। और खरीदते वक्त अपने आने वाले खर्चों को जहन में जरूर लायें।
4. कम से कम क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम से कम करें, क्योंकि यह आपकी अगले महीने की सैलरी पर अचानक बड़ा बर्डन डाल सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
5. डेबिट कार्ड का इस्तेमाल भी कम करें
अक्सर लोग डेबिट कार्ड को अंधाधुंध तरीके से इस्तेमाल करते हैं, और जब महीने का अंत आता है, तब देखते हैं कि अकाउंट में पैसा बहुत कम रह गया है। तब अकसर आपके कई सारे बिल पेंडिंग हो जाते हैं।
6. खर्च की सूची बनायें
जो कुछ भी आप रोज खर्च करें, जो कुछ भी खरीदें उसकी सूची बनायें। इससे हर महीने आपको पता चल सकेगा कि आपने फिजूल खर्च कितना किया।
7. लग्जरी आईटम पर लगाम
लग्जरी आईटम खरीदने पर लगाम कसें, क्योंकि ये वो चीजें हैं, जिन पर लोग अचानक खर्च कर देते हैं, और फिर बाद में पछताते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग