किसान विकास पत्र में निवेश से आपकी रकम दौगुनी हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक किसान विकास पत्र नए कलेवर में पेश होने गया है। इसमें निवेश की गई रकम को दौगुना करने की स्पेशल पेशकश की गई है। सौ महीनों में आपका निवेश बढ़कर दौ गुना हो जाएगा।

Advertisement

इतने में खरीद सकते हैं

Advertisement

जानकारी के मुताबिक करीब तीन साल बाद 'किसान विकास पत्र' यानी केवीपी को नए कलेवर में मंगलवार को फिर से लॉन्च किया जा रहा है। इस बार किसान विकास पत्र को 1000, 5000, 10000 और 50000 रुपए के निवेश पर खरीदा जा सकता है।

किसान विकास पत्र स्कीम के जरिए डाक घर में दीर्घकालिक निवेश किया जाता है। इसकी परिपक्व समय अवधि आठ साल की होती है। इन आठ साल में डाकघर आपके निवेश पर 8.40 फीसदी का ब्याज लगाकर देता है। इसका में यह हानि भी है। किसान विकास पत्र के तहत जमा किए गए आपके जमाधन पर जितना ब्याज लगता है उस ब्याज पर सरकार टैक्स वसूल करती है।

Advertisement

यह भी हैं फायदे

इसका एक यह भी फायदा होगा कि किसान विकास पत्र के तहत आपको अपना जम धन किसी अपने करीबी को ट्रांसफर करने की सुविधा होती है। आप अपने जमा धन को कभी भी पूरे देश में कहीं भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

वहीं किसान विकास पत्र की परिपक्वता की अवधि आठ साल होती है। लेकिन फिर भी इसमें फायदा दिया गया है कि आपको ढाई साल के बाद अपना डिपोजिट कैश कराने की पूरी आजादी होगी।

Advertisement

नए कलेवर में पेश हुए किसान विकास पत्र पर ढाई साल तक साधारण ब्याज मिलेगा। इसके बाद चक्रवर्ती ब्याज का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। यानी आपकी रकम दौगुनी तेजी से बढ़ेगी। आप जरूरत पड़ने पर किसान विकास पत्र में डिपोजिट रकम पर लोन भी ले सकते हैं।

  Read in English: What is Kisan Vikas Patra?