एसबीआई के प्रोटेक्शन सरल शील्ड प्लान के जरिए आप अपना औऱ अपने परिवार की भविष्य की जरूरतों को पूर्ण कर सकते हैं। एसबीआई ऐसे कई प्लान देती है जो आपको औऱ आपके परिवार के लिए फायदेमंद हो सकती है। आपको आयकर में तो छूट मिलेगी ही साथ ही आपको कम प्रीमियम पर ही सेविंग कर अपने सपने पूरे करने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

अगर आपकी आयु न्यूतम 18 वर्ष है तो आप इस प्लान का लाभ लेने के लिए पात्र माने जाएंगे। यही नहीं 60 वर्ष की उम्र तक भी यह प्लान लिया जा सकता है। वैसे जितनी जल्दी इस प्लान को लिया जाता है उतनी ही ज्यादा सेविंग हो पाती है। क्योंकि इसकी परिपक्वता की उम्र 65 वर्ष तय की हुई है।

Advertisement

अस्योर्ड (assured) अवधि पर कितना फायदा

इसकी अस्योर्ड न्यूनतम अवधि पांच वर्ष की होती है औऱ अधिकतम तीस वर्ष। इस प्लान से आपको न्यूनतम 7,50000 और अधिकतम 24,00,000 रुपए की सेविंग हो सकती है।

इसके प्रीमियम कुछ इस प्रकार हैं

वार्षिक प्रीमियम देने वालों को हर साल में दो हजार रुपए देने होंगे और त्रैमासिक प्रीमियम का भुगतान भी कर सकते हैं। त्रैमासिक अवधि में आपको 600 रुपए देने होते हैं।