अगर आप घर खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें आप पहले पढ़ लें तो चेक कर लें तो अच्छा है। क्योंकि ऐसा न हो कि घर खरीदने के बाद आपको किसी ऐसी बात का पता चले जिससे आपके सारे पैसे डूब जाएं। नीचे ऐसी ही कुछ बातों पर ध्यान दें-
- बाधा प्रमाण पत्र (Encumberance certificate)- यह रजिस्ट्रार दफ्तर की ओर से जारी किया जाता है। इसको प्राप्त करने के लिए आपको रजिस्ट्रार दफ्तर जाना होगा। इससे आपको पता लेगा कि इस पर कोई विवाद तो नहीं या इस पर कोई लोन तो बकाया नहीं है।
- नो ऑबजेक्शन प्रमाण पत्र (NOC)- इस सर्टिफिकेट से भी आपको पता चलेगा कि प्रोपर्टी पर कोई विवाद तो नहीं है। यह आपको प्रोपर्टी बेचने वाले से मांगना होगा।
- सेंक्शन प्लान अप्रूवल- सेंक्शन प्लान नजदीकी नगर पालिका या कहें महानगर पालिका में होता है। इलाके में कितनी प्रोपर्टी पर प्रोपर्टी मालिक का हक है इसका लेखा जोखा ऐसे दफ्तरों में होता है।
- मदर डीड- मदर डीड ऐसा दस्तावेज होता है जिसमें यह सारी जानकारी होती है कि उस प्रपर्टी को पहले किस-किस ने खरीदा था। या इसका पहला मालिक कौन था। इसको कितनी बार बेचा गया या खरीदा गया।
- प्रोपर्टी टैक्स- घर खरीदने से पहले आपको यह भी देखना उचित होगा कि प्रोपर्टी बेचने वाले ने अपना प्रोपर्टी टैक्स चुकाया है या नहीं। इसके लिए ताजा रशीद आप ले सकते हैं।
- एक बात और ध्यान रखें कि ज्यादा अच्छा होगा कि घर खरीदने से पहले एक अच्छा वकील हायर कर लें। जिससे आपका काम और भी आसान हो जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग