देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई आपके लिए तोहफा लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक ऐसी एप्लीकेशन लांच की है जिसके जरिए आप बैंक में जमाखाता, डिपोजिट और अन्य बैंकिंग प्रक्रियाओं से रूबरू होंगे। इसके अलावा आपको मोबाइल पर ही अपने खाते से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी। इस एप्लीकेशन का नाम है "स्टेट बैंक एव्री वेयर"। एप्लीकेशन हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषा में ही होगा।

इससे क्या होगा आपको फायदा

Advertisement

"स्टेट बैंक एव्री वेयर" एप्लीकेशन के जरिए आप अपने कैश को किसी दूसरे बैंक के खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। यही नहीं, अगर आपका इंटरनेट नहीं चल रहा है तो आप अपने मोबाइल लोड इस एप्लीकेशन के जरिए डिपोजिट की जानकारी, रकम ट्रांसफर आदि जैसे काम आसानी कर सकेंगे। इसके अलावा आपको यह फायदा भी होगा कि इसके जरिए आपको अपने मोबाइल में रिचार्ज करा सकेंगे और अपना डिश कनेक्शन के लिए डीटीएच का भी रिचार्ज करा सकेंगे।