क्या आपको पता है कि आप घर खरीदें या नहीं लेकिन उसमें निवेश करके पैसा जरूर कमा सकते हैं। यदि आप घर नहीं खरीदना चाहते हैं लेकिन रियल एस्टेट में निवेश करके पैसा जरूर कमाना चाहते हैं, तो इसके लिए अब आपके पास एक अच्छा विकल्प है। आपको बता दें कि अगर रियल एस्टेट में पैसा लगाना चाहते हैं तो सीधे रियल स्टेट में तो इसके लिए रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट मार्केट में आ रही हैं। जिनके जरिए आप प्रोपर्टी में पैसा लगा सकते हैं। और कम समय में अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

सेबी यह दी है मंजूरी

Advertisement

शेयर बाजार की निगरानी कर्ता सिक्योरिटी एक्सचेंज बॉर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने इस निवेश की मंजूरी दी है। और यह नियम लागू किया है कि ऐसे ट्रस्टों की स्थापना औऱ लिस्टिंग हो सकेगी जो रियल एस्टेट में रकम लगा सकती हैं। यही नहीं इनके जरिए कोई व्यक्ति निवेश कर सकता है। लेकिन आपको बता दें कि इस तरह की सूचिबद्ध ट्रस्ट निवेश का पैसा केवल कर्मश्यल प्रोर्टी में ही लगाएंगे। जिसमें जितना रिस्क होता उससे कहीं ज्यादा मुनाफे की संभावनाएं भी रहती हैं।

Advertisement

न्यूनतम निवेश तय

जानकारों का मानना है कि इस शुरूआती पहल को अच्छे मुकाम तक पहुंचाने के लिए शुरूआती निवेश थोड़ा ज्यादा करना पड़ेगा। सेबी ने भी यह माना है कि मार्केट के हिसाब से नई स्कीम को देखते हुए इसमें कम से कम दो लाख या दो लाख से ज्यादा होगी।