गरीब परिवार को अपने आशियाने के लिए पांच लाख रुपए की रकम का लोन दिया जाएगा। समाज के कमजोर तबकों के लिए सरकार नई प्लानिंग पर काम कर रही है। जिसके तहत पांच फीसदी ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा। इस स्कीम का नाम होगा इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम। जिसके तहत पांच लाख रुपए का लोन लिया जा सकेगा।
फाइनैंशल सेक्रेटरी जी. एस. संधू ने इकॉनॉमिक टाइम्स को बताया है कि इंडस्ट्री बॉडी नार्डेको के एक रियल्टी सम्मेलन में कहा 5 फीसदी इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम के लिए पात्रता की लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाएगा। जो अभी 1 लाख रुपये है।
ब्याज सब्सिडी स्कीम की घोषणा जल्द
नई ब्याज सब्सिडी स्कीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आपको बता दें कि आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एस एस मूंदड़ा कह चुके हैं कि समाज के कमजोर तबकों के बीच घर न होने की समस्या बहुत बड़ी है। उन्होंने रिजर्व बैंक के एक आंतरिक पैनल के तथ्यों का हवाला देते हुए बताया कि गरीब परिवार को घर खरीदने में परेशानी आती है। कमजोर वर्ग के 58 फीसदी से ज्यादा और कम आमदनी वाले परिवारों के 39 फीसदी से ज्यादा लोगों की पहुंच घरों तक नहीं है। आज यह समस्या गंभीर है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!