क्या आपको पता है कि भारत में ही सोना सबसे ज्यादा खरीदा ज्याता है। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सोने व ज्वेलरी की मांग भारत से ही होती है। आंकड़े बता रहे हैं कि पूरी दुनिया में जितना भी सोने का व्यापार होता है उसका एक 25 फीसदी हिस्सा भारत के लोग ही खरीदते हैं। इसमें से सबसे ज्यादा भाग भारतीय लोग ज्वेलरी पर खर्च करने के लिए खरीदते हैं।

इतना सोना क्यों खरीदते हैं भारतीय

Advertisement

प्रो. वैद्यानाथन ने अपनी किताब इंडिया अनइंक के एक अध्याय में बताया है कि भारत में औरतों का पसंदीदा सोना होता है। जिसके कारण भी भारत में सोने की मात्रा में से सबसे ज्यादा ज्वेलरी के लिए खरीदा जाता है। आपको बता दें कि इसका एक यह भी कारण है कि भारतीय लोग सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं। शायद इसलिए ही भारत विश्व में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

Advertisement

इतना खरीदा गया सोना

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2012 के दौरान विश्व में 1669 टन सोने की मांग उठी थी। जिसमें से 864 टन सोना भारत में ही खरीदा गया था। आपको बता दें कि सबसे कम सोने की खरीदारी ब्रिटेन में की गई। ब्रिटेन में इसी साल महज 21 टन सोना खरीदा गया।