फाइनैंशल प्लानिंग करने के लिए आपको कन्फ्यूजन दूर देनी होती है। आर्थिक सलाहकार बताते हैं कि फाइनैंशल प्लानिंग करने के लिए अपने उचित खर्चे और अनुचित खर्चों की पहचना करना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले जरूरी होता है कि आपका जितना बजट है उस हिसाब से ही आप खर्च करें। इसके अलावा सलाहकार बतातें हैं कि यदि आपने भविष्य के लिए कोई बड़ा लक्ष्य तय किया है और उसमें बड़ी फाइनैंशल हेल्प की जरूरत पड़ेगी तो आपको सतर्क रहना चाहिए। इसके लिए आप कोई पॉलिसी ले सकते हैं।

लेकिन पॉलिसी लेते समय यह देखना भी जरूरी है कि आज के दो करोड़ रुपए क्या बीस साल बाद भी उतने ही काम के होंगे। दरअसल, बीस साल बाद हो सकता है कि दो करोड़ रुपए कम लगने लगें। इसलिए भविष्य में हाल पर अच्छी तरह से चिंतन करने के बाद ही यह तय करें कि कौन सी पॉलिसी आप लेंगे।
इसके अलावा अपने गोल्स तय करना भी जरूरी हो जाता है। अपनी मासिक और सालाना आय देखकर और खर्च की तुलना करने के बाद अपने गोल्स तय करें। इससे आपको अपने टारगेट अचीव करने में मदद भी मिल पाएगी और फाइनैंशल प्लानिंग में मजबूती आएगी।