क्या आपको पता है कि क्रेडिट कार्ड से आप बीमा पॉलिसी का भी फायदा उठा सकते हैं। कई लोग क्रेडिट कार्ड तो लेते हैं लेकिन उसकी गाइडलाइन ठीक से न पढ़ने के कारण उसमें मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। दरअसल, कई बैंक आपको क्रेडिट कार्ड पर बीमा कवर भी दे रहे हैं। क्रेडिट कार्ड की गाइडलाइन के साथ ही एक बीमा कम्पनी का जिक्र होता है। जिसके जरिए किसी विपरीत स्थिति में आपको बीमा कवर मिलता है।

जैसे मान लीजिए कि आप की कहीं दुर्घटना हो जाती है। और आपका बिल करीब पचास हजार है। आपको बता दें कि कई कम्पनियां यह छूट दे रही हैं कि ऐसे मौको पर आपका पचास हजार तक का बिल माफ हो जाता है।

Advertisement

यही नहीं, ऐसे कई लाभ आपको मिल सकते हैं। जैसे कभी गंभीर स्वास्थ्य की हानि होने पर स्वास्थ्य बीमा कवर भी आपको मिलता है। क्रेडि कार्ड धारक की मृत्यु हो जाने पर तीस दिन के भीतर इसकी जानकारी सम्बन्धित कम्पनी को देना अनिवार्य है। तभी आपको बीमा पॉलिसी का कवर मिल पाता है।

Advertisement

हो सकता है कि यह कवर आपके परिवार के लिए जीवन बीमा पॉलिसी के रूप में आगे गुजर-बसर कर पाने में फायदेमंद साबित हो। इसलिए इस मामले मं सतर्कता से ही काम लें। कम्पनियां विभिन्न स्तर पर बीमा प्रदान करती हैं। इसके लिए आपको क्रेडिट कार्ड लेते समय कम्पनी से अच्छी तरह से जानकारी बटौरने की जरूत होती है।