क्यों सही है बच्चों के लिए बीमा
दरअसल, बच्चों का बीमा कराना उनके भविष्य में शिक्षा जारी रखने में ही काम नहीं आएगा बल्कि उनका हौंसला भी बनाए रखेगा। इसके अलावा अगर भविष्य में आपको कुछ भी हो जाता है तो यही बीमा किसी विपरीत स्थिति में आपके बच्चों को आगे बढ़ते रहने के लिए सहायक होगा। आपको बता दें कि आपका जीवन बीमा काम ही देगा बल्कि बच्चों के लिए कराया गया बीमा एक समय बाद परिपक्व होने पर उन्हें मिल जाएगा।
एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक हर नब्बे मिनट में एक व्यक्ति भारत में दुर्घटना में मर जाता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जीवन में हर कदम पर कितने रिस्क हैं। तो सोचना किस बात का हो जाएं तैयार और किसी अच्छी बीमा पॉलिसी लें और अपना भविष्य सुरक्षित करें।
तो चिंता नहीं रहेगी
एक आर्थिक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक यह देखने में आया है कि बच्चों का बीमा कराने के बाद माता-पिता अपनी इस चिंता से लगभग मुक्त हो जाते हैं कि उनकी भविष्य की करियर से जुड़ी जरूरतों पर खर्च नहीं करना पड़ता। यह भी देखने में आया है कि बच्चे जब अपनी बालिग आयु में प्रवेश करते हैं और अपने करियर को सवारने की तैयारी कर रहे होते हैं तो उस समय तक पॉलिस परिपक्व होकर आपके बच्चों के हाथ में होती है।
आपको बता दें कि कई कम्पनियां चाइल्ड स्पेशल प्लान उपलब्ध कराती हैं। जो साधारण प्लान से काफी कम अवधि का होता है। बेटी आपकी छोटी है तो कई कम्पनियां बेटी की शादी के लिए भी प्लान दे रही हैं। ऐसे प्लान आपकी बेटी के 18 से 20साल की हो जाने पर मिच्यौर हो जाते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति