मजबूत वैश्विक रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे सोने की वायदा कीमत आज 116 रुपये तक की तेजी के साथ 30,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। डालर के मुकाबले यूरो में तेजी के बाद वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी के कारण कारोबारी धारणा में भी तेजी आई।
एमसीएक्स में सोना के अक्तूबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 116 रुपये अथवा 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 30,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी जिसमें 214 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार सोना के अगस्त डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 66 रुपये अथवा 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 29,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी जिसमें 7,929 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत होते वैश्विक रुख के बीच हाजिर मांग में तेजी आने की उम्मीद में सटोरियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। इस बीच सिंगापुर में सोने की कीमत 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,608.25 डालर प्रति औंस हो गयी।
More Articles
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- 30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?
- आज आखिरी मौका! Baroda BNP Paribas Services Fund NFO में निवेश का है अंतिम दिन
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी