Modi 3.0: शेयर बाजार में सोमवार यानी 10 जून को जबरदस्त तेजी है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स ने रिकॉर्ड 77000 का लेवल पार किया. निफ्टी भी 23400 के पार पहुंच गया. केंद्र में नई सरकार के गठन के पहले दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी है. बाजार की रिकॉर्ड रैली में चुनिंदा सेक्टर में खरीदारी के मौके हैं. बाजार की तेजी में मुनाफा कमाने का भी मौका है. इसलिए ब्रोकरेज ने खरीदारी के लिए 10 शेयरों को पिक किया है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्ग टर्म के लिए 10 क्वालिटी शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में L&T, KEI Ind, ICICI Bank, Bharti Airtel, HUL,Dabur India, Marico, Emami, ITC और Axis Bank शामिल हैं.
MOFSL ने लॉन्ग टर्म के लिए पिक किए 5 शेयर
- घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए L&T के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 4400 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
- MOFSL ने खरीदारी के लिए KEI Ind के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 5000 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर शुक्रवार के बंद भाव से करीब 20% तक की मजबूती दिखा सकता है.
- ब्रोकरेज फर्म ने प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से ICICI बैंक के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 1300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर 7 जून के क्लोजिंग रेट से 16% का अपसाइड टारगेट दिया है.
- मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए भारती एयरटेल को पिक किया है. शेयर पर 1640 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर में निवेश पर 15 फीसदी तक का पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है.
- घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने HUL के शेयर को भी खरीदारी के लिए चुना है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 2900 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शुक्रवार की क्लोजिंग रेट से टारगेट प्राइस 13% से ज्यादा का है.
Sharekhan ने खरीदारी के लिए चुने 5 शेयर
- घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए FMCG सेक्टर से डाबर इंडिया का शेयर चुना है. स्टॉक पर 715 रुपए का अपसाइड टारगेट है. जबकि शुक्रवार को स्टॉक 612 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
- शेयरखान में लॉन्ग टर्म के लिए FMCG सेक्टर से ही मैरिको (Marico Share) का शेयर पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 755 रुपए का अपसाइड टारगेट है. शेयर 7 जून को 653 रुपए के बाव पर बंद हुआ था.
- लॉन्ग टर्म के लिए दमदार शेयरों लिस्ट में इमामी (Emami Share) का शेयर भी शामिल है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 815 रुपए का टारगेट है. शेयर शुक्रवार को 717 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
- प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से एक्सिस बैंक के शेयरों पर खरीदारी की राय है. शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने 1350 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 7 जून को 1188 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
- ITC के शेयर पर भी ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 515 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 7 जून को 438 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें