IIT Delhi Placement: इस समय दिल्ली के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दिसंबर से प्लेसमेंट शुरू होने वाली है। आपको बता चलें कि कुछ दिन पहले जोमैटो आईआईटी के कैंपस में जॉब प्लेसमेंट ऑफर करने के लिए आई थी। इस दौरान इस कंपनी ने एल्गोरिथम इंजीनियर के रोल के लिए सालाना 1.6 करोड रुपए सैलरी पैकेज का ऑफर दिया था। लेकिन अब खबर यह आ रही है कि जोमैटो ने अपना यह प्लेसमेंट ऑफर आईआईटी दिल्ली से वापस ले लिया है। इस खबर के आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है और जोमैटो के बारे में तरह-तरह की बातें भी की जा रही है।
आपको बताते चलें कि आईआईटी दिल्ली के रिसर्च इंटरनेट ने अपना अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। अब यह पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रही है। दरअसल जिस व्यक्ति ने पोस्ट शेयर कियाउसका नाम रितिक तलवार है और वह आईआईटी दिल्ली में रिसर्च इंटर्न है। पोस्ट में उसने बताया है कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो कैंपस आई, उन्होंने 1.6 करोड रुपए की सैलरी का ऑफर किया। हाइप क्रिएट की और फिर छोड़ कर चले गए।
इस दौरान सोशल मीडिया पोस्ट पर वह नोटिफिकेशन भी शेयर किया गया है जो कंपनी से मिला था। उसमें स्टूडेंट्स को अपने एप्लीकेशन वापस लेने की बात कही गई है। एप्लीकेशन के अनुसार जिसने इस जॉब रोल के लिए अप्लाई किया था वह स्टूडेंट अपने एप्लीकेशनवापस ले सकते हैं, क्योंकि कुछ इंटरनल दिक्कत तो और मुश्किलों की वजह से नौकरियों के ऑफर वापस लिए जा रहे हैं।
आईआईटी के रिसर्च इंटर्न द्वारा किया गया यह सोशल मीडिया पोस्ट जंगल में लगी आग की तरह तेजी से वायरल हो गया है। इसे यूजर्स के द्वारा काफी ज्यादा रीट्विट किया गया। इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने हैरानी भी जताई है कि क्या सच में कंपनी ने इतनी ज्यादा सैलरीे ऑफर की है। वहीं कुछ यूजर्स द्वारा कंपनी पर तंज भी कसा जा रहा है, उनका कहना है कि जोमैटो की तरफ से अपनी मार्केटिंग की कोशिश है।
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा है कि क्या यह नहीं हो सकता कि यह अमाउंट 16 लाख रुपए रहा हो जो गलती से 1.6 करोड़ टाइप हो गया हो। वही एक और यूजर ने लिखा है कि 1.6 करोड़ पैकेज या 1.6 सैलरी पूरी तरह से पागलपन है। एक और यूजर ने इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि खबर पढ़ते ही मैं जान गया कि या मार्केटिंग का एक तरीका है, जोमैटो जैसी कंपनी फ्रेशर्स को 1.6 करोड रुपए का पैकेज ऑफर कर ही नहीं सकती है।
जोमैटो के ऑफर वापस लेने के बाद लोगों द्वारा कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है और कंपनी का मजाक भी उड़ाया जा रहा है। जाहिर तौर पर अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स को भी यह जब वापस लेना अच्छा नहीं लगा होगा।
आपको बता दें कि प्लेसमेंट सीजन के दौरान देश के सबसे बेहतरीन और प्रतिष्ठित एजुकेशनल संस्थाओं के कैंपस में बड़ी-बड़ी कंपनियां आती हैं। इन कंपनियों द्वारा स्टूडेंट्स को अच्छे खासे पैकेज का ऑफर देकर सीधे कंपनी में हायर किया जाता है। इस प्रक्रिया की वजह से स्टूडेंट्स को नौकरी के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता है और अगर उन्होंने अच्छे से पढ़ाई की है तो कंपनी को कॉलेज से ही अच्छे स्टूडेंट मिल जाते हैं, जो बाद में उनके लिए बेहतर एम्प्लॉई भी साबित होते हैं।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत