Zomato के दूसरी तिमाही के नतीजे ने सबको चौंका दिया है। शुक्रवार को कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है एक्सचेंजों को दी जानकारी में कंपनी में बताया कि उसने 36 करोड़ रु का नेट मुनाफा दर्ज किया है।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि मुनाफे का कारण यह है कि लोगों ने रेस्टोरेंट्स से जमकर खाना ऑर्डर किया और स्टोर्स से भी खूब ग्रॉसरीज का ऑर्डर हुआ।
बता दें कि कंपनी को पिछले वर्ष की समान तिमाही में 251 करोड़ रु का नेट घटा हुआ था लेकिन सितंबर तिमाही के नतीजे में 36 करोड़ रु का मुनाफा कंपनी के लिए पॉजिटिव खबर लेकर आया। पिछली तिमाही में कंपनी ने 2 करोड़ रु का मुनाफा दर्ज किया था।
कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू में वार्षिक आधार पर 71 प्रतिशत बढ़कर 2 हजार 848 करोड़ रु हो गया। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 1 हजार 661 करोड़ रु का रेवेन्यू प्राप्त किया था।
अगर हम तिमाही के आधार पर बात करें तो फिर कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 2 हजार 416 करोड़ रु था। दूसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 17.88 प्रतिशत का उछाल आया है।
चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के लिए कुल आय 3 हजार 60 करोड़ रु रही, जो कि वार्षिक आधार पर 1 हजार 831 करोड़ रु के मुकाबले 67.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। तिमाही आधार पर कुल आय 17.82 प्रतिशत बढ़ी। चालू फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में यह 2 हजार 597 करोड़ रु थी।
जोमैटो का शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्चतर स्तर तक पहुंच हुआ और यह उच्चतम स्तर 119.90 रु पर पहुंच गए। आज कंपनी का शेयर एनएसई पर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 117.90 रु के स्तर पर बंद हुआ, उसने 1 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को भी पार कर लिया।
यह भी पढ़ें: Pan Card: जानिए पैन कार्ड के लिए घर बैठे कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत