नई दिल्ली, जुलाई 14। जोमैटो का आईपीओ आज निवेश के लिए खुल गया है। कंपनी अपने इस आईपीओ के माध्मय से 9375 करोड़ रुपये जुटाएगी। जहां तक जोमौटो के आईपीओ को खरीदने की बात है तो अभी तक एंकर निवेशकों के लिए यह खुला हुआ था, जिन्होंने रिकॉर्ड तो आवेदन किए हैं। जोमैटो के आईपीओ में एंकर निवेशकों से 4,196 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। एंकर निवेशकों ने अपने कोटे के करीब 4200 करोड़ रुपये के शेयरों के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगा दी हैं। वहीं आज से सामान्य निवेशक जोमौटो के आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे। यह आईपीओ निवेश के लिए 16 जुलाई 2021 तक खुला रहेगा। आइये जानते हैं जोमौटो के आईपीओ के बारे में। वैसे अंदाजा है कि जोमैटो आईपीओ की लिस्टिंग 27 जुलाई को हो सकती है।
रिटेल पोर्सन हुआ फुल
जोमैटो के आईपीओ में ताजा खबर के मुताबिक आज दोपहर तक की रिटेल पोर्सन के लिए पूरी तरह से आवेदन आ गए हैं। लेकिन निवेशकों को एक बाद याद रखना चाहिए कि आवेदन पहले करें या बाद में, शेयर एलाटमेंट का इससे कोई मतलब नहीं है। इसलिए निवेशक 16 जुलाई तक आराम से इस आईपीओ में निवेश कर सकते हैं।
जोमैटो आईपीओ में कंपनी ने लाट साइज 195 शेयर की है। वहीं खुदरा निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। जोमैटो आईपीओ निवेश के लिए आज खुल गया है और इसमें 16 जुलाई तक निवेश किया जा सकेगा।
जोमैटो आईपीओ का प्राइस बैंड 72 रुपये से लेकर 76 रुपये तक तय किया गया है। यानी निवेशक जोमैटो आईपीओ में 72 रुपये से लेकर 76 रुपये तक की बोली लगा सकते हैं। हालांकि जानकार यही बता रहे हैं कि खुदरा निवेशकों को 76 रुपये के हिसाब से ही बोली लगानी चाहिए। ऐसा होने से अगर कंपनी अपने शेयर के शेयर का रेट कम तय करती हैं, तो निवेशकों को शेयर कम रेट पर ही मिलेगा और बाकी पैसा लौटा दिया जाएगा।
जोमैटो आईपीओ में रिटेल निवेशक या कहें कि खुदरा निवेशकों का हिस्सा 10 फीसदी रिजर्व रखा गया है। इसका मतलब है कि अगर 10 फीसदी तक खुदरा निवेशकों के आवेदन आए तो उन्हें पूरा कोटा जारी किया जाएगा। अगर आवेदन ज्यादा आए तो तय फार्म्यूला के तहत शेयर एलाट किए जाएंगे।
जोमैटो आईपीओ में कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भी शेयर का कोटा तय किया है। यह कोटा 65 लाख शेयरों का है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें