Zomato CEO News in Hindi: जौमेटो के सीईओ दीपिंदर गोयल जब ऑडर लेने के लिए मॉल पहुंचे तो उनके साथ ऐसा व्यवहार हुआ जिसके बारे में आप सोच की नहीं सकते हैं। इस अनुभव के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के एक मॉल में खाना डिलीवर करते समय उन्हें सीढ़ियों का इस्तेमाल करने को कहा गया। आइए आपको इस पूरे मामले के बारे में बताते हैं।
मॉल में लिफ्ट का नहीं करने दिया इस्तेमाल (Zomato CEO Deliver Order)
दीपिंदर गोयल ने वीडियो शेयर की है जिसमें यह दिख रहा है कि वह सिक्योरिटी गार्ड्स से बात कर रहे हैं। गार्ड्स उन्हें साइड में बनी सीढ़ियों की तरफ इशारा करते हैं। फिर दीपिंदर गोयल उनसे फिर पूछते हैं कि क्या डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के लिए कोई अलग लिफ्ट है? इसके बाद वह सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर रेस्टोरेंट तक पहुंचते हैं। तीसरी मंजिल पर पहुंचने पर निराशा ही मिली। वीडियो में दीपिंदर गोयल बताया कि वह तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों से चढ़कर गए तो उन्हें पता चला कि हम मॉल के अंदर नहीं जा सकते। हमें ऑर्डर लेने के लिए सीढ़ियों पर ही इंतजार करना होगा।
उन्होंने जोमैटो के लिए ऑर्डर लेने वाले डिलीवरी प्रतिनिधि के रूप में सीईओ ने अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि मॉल को 'डिलीवरी पार्टनर के प्रति अधिक मानवीय' होने की जरूरत है।
उन्होंने पोस्ट में ये भी कहा कि, "हम हल्दीराम से ऑर्डर लेने गुरुग्राम के एंबियंस मॉल पहुंचे। हमें दूसरे प्रवेश द्वार से जाने के लिए कहा गया, लेकिन बाद में पता चला कि वे मुझे सीढ़ियों से जाने के लिए कह रहे हैं। डिलीवरी पार्टनर के लिए कोई लिफ्ट तो नहीं है, यह सुनिश्चित करने के लिए हम फिर से मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर गए।"
गोयल ने कहा कि वह सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर गए तो उन्हें पता चला कि डिलीवरी साझेदार मॉल में प्रवेश नहीं कर सकते और उन्हें ऑर्डर प्राप्त करने के लिए सीढ़ियों पर इंतजार करना पड़ा।
मॉल को भी डिलीवरी एजेंट के प्रति ज़्यादा मानवीय होने की जरूरत (Deepinder Goyal Delivering Food)
सोशल मीडिया पोस्ट पर अपना अनुभव साझा करते हुए गोयल ने कहा, "अपने दूसरे ऑर्डर के दौरान, मुझे एहसास हुआ कि हमें सभी डिलीवरी साझेदारों के लिए काम करने की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मॉल के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। ...और मॉल को भी डिलीवरी एजेंट के प्रति ज़्यादा मानवीय होने की जरूरत है। आप क्या सोचते हैं?" उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया।
फर्श पर बैठकर की डिलीवरी ब्वॉयज से बात
दीपिंदर गोयल ने बाकी डिलीवरी ब्वॉयज के साथ फर्श पर बैठकर बात भी की है। वीडियो में ये भी दिखा कि सभी लोग फूड ऑर्डर लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
इसके बाद दीपिंदर ने बताया कि जब सिक्योरिटी गार्ड सीढ़ियों पर ब्रेक ले रहा था तब वह ऑर्डर लेने के लिए अंदर घुसने में कामयाब हो पाए। दीपिंदर ने बताया कि वह ये सब अपने कर्मचारियों के रोजाना के संघर्षों को समझने के लिए कर रहे थे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान