नयी दिल्ली। फूड डिलिवरी स्टार्टअप जोमेटो ने उबर के भारतीय फूड डिलिवरी बिजनेस उबर ईट्स इंडिया को खरीद लिया है। यह एक ऑल-स्टॉक डील है, जिसके बाद अमेरिकी कंपनी उबर की जोमेटो में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी होगी। सूत्रों के मुताबिक यह सौदा करीब 2500 करोड़ रुपये में हुआ है। इसके साथ ही उबर ईट्स भारत में कारोबार बंद कर देगी और आज यानी 21 जनवरी से अपने रेस्तरां, डिलिवरी पार्टनर और उपयोगकर्ताओं को जोमेटो प्लेटफॉर्म पर जाने और इस्तेमाल करने का निर्देश देगी। इस सौदे पर जोमेटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा है कि हमें भारत में 500 से अधिक शहरों में प्रमुख फूड डिविलरी बिजनेस तैयार करने पर गर्व है। 10 जनवरी को जोमेटो ने घोषणा की थी कि कंपनी को चीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा की सब्सिडरी आंट फाइनेंशियल से 15 करोड़ डॉलर की नयी फंडिंग हुई है।
दिसंबर में किया था फंडिंग का ऐलान
जोमेटो के सीईओ गोयल ने दिसंबर 2019 में दिल्ली में एक कार्यक्रम में 30 करोड़ डॉलर की नयी फंडिंग जुटाने का ऐलान किया था। इस समय जोमेटो की वैल्यू 3 अरब डॉलर है। उधर उबर के सीईओ दारा खोस्रोशाही ने कहा कि भारत में उबेर ईट्स की टीम ने पिछले दो वर्षों में एक शानदार मुनाफा हासिल किया। उन्होंने कहा कि भारत उबेर के लिए एक असाधारण महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हम यहां अपने लोकल राइड्स कारोबार को बढ़ाने के लिए निवेश करना जारी रखेंगे।
2008 में हुई थी जोमेटो की शुरुआत
जोमेटो एक भारतीय रेस्तरां एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना 2008 में दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा ने की थी। जोमेटो किसी रेस्त्रां की जानकारी, मेनू और उपयोगकर्ताओं के रिव्यू प्रोवाइड करता है। जोमेटो को 2008 में Foodiebay के नाम से शुरू किया गया था। 2010 में इसे Zomato का नाम दिया गया। 2011 में Zomato का विस्तार भारत में दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, पुणे और कोलकाता तक हुआ।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो ने शुरू की नयी धमाकेदार सर्विस, पेटीएम और गूगलपे से होगा मुकाबला
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान