नई दिल्ली, अप्रैल 28। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमेटो ने बुधवार को बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। बता दें कि जोमेटो जल्द ही भारत में पब्लिक होने वाली पहली बड़ी घरेलू उपभोक्ता इंटरनेट स्टार्टअप बन जाएगी। जोमेटो ने सेबी के पास जमा किए गए दस्तावेजों में बताया है कि कंपनी का इरादा इक्विटी शेयरों की बिक्री के जरिए 8,250 करोड़ रुपये जुटाने का है, जिसमें से 7,500 करोड़ रुपये नये शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे। बाकी 750 करोड़ रुपये मौजूदा शेयरधारक इंफो एज द्वारा जारी किए जाएंगे।
इंफो एज ने किया ऐलान
मंगलवार को नौकरी.कॉम की पेरेंट कंपनी इंफो एज ने ऐलान किया कि यह जोमेटो के आगामी पब्लिक इश्यू में स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में शेयर बेचेगी। जोमेटो की तरफ से आईपीओ दस्तावेजों में दी गयी जानकारी के अनुसार 2020 में 1 अप्रैल से 31 दिसंबर तक की अवधि में कंपनी की इनकम 1367.65 करोड़ रु रही, जबकि इसी अवधि में कंपनी का घाटा 684.15 करोड़ रुपये रहा।
2019-20 में कैसा रहा बिजनेस
वित्त वर्ष 2019-20 में जोमेटो की इनकम 2742.74 करोड़ रु रही थी, जबकि इस दौरान घाटा 2362.8 करोड़ रु रहा था। इसके बाद वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 9 महीनों में कंपनी की इनकम में तेज गिरावट आई, मगर ये घाटा कम करने में भी कामयाब रही। मई 2020 के अंत में भारत में लॉकडाउन में छूट मिलने लगी थी, जिससे कंपनी के फूड डिलिवरी बिजनेस में सुधार होने लगा।
बरकरार रह सकता है घाटा
जोमेटो के अभी अपना घाटा बरकरार रहने की संभावना है। इस समय इंफो एज की जोमेटो में 18.5 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब 7270 करोड़ रु है। ज़ोमेटो ने हाल ही में अपने बोर्ड में पाँच नए स्वतंत्र सदस्यों को शामिल किया, जिसमें चार महिलाएँ शामिल हैं। जोमेटो की स्थापना करीब 13 साल पहले 2008 में हुई थी। जोमेटो का अब दुनिया के कई देशों में कारोबार है।
More Articles
- SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव
- एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन