Zinka Logistics IPO GMP: आईपीओ मार्केट में एक के बाद एक इश्यू खुल रहे. इस कड़ी में जिंका लॉजिस्टिक्स का आईपीओ भी ओपन है, जिसमें आज 18 नवंबर तक ही बोली लगा सकते हैं. हालांकि, आईपीओ निवेशकों की ओर से ज्यादा अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है. क्योंकि तीसरे दिन दोपहर तक भी ये पूरा नहीं भरा है. 18 नवंबर की दोपहर को करीब 1 बजे तक यह 40 फीसदी ही भरा है. केवर निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 1.30 गुना सब्सक्राइब हुआ है. पहले दिन 24 फीसदी और दूसरे दिन तक 32 फीसदी ही भरा था.
जिंका लॉजिस्टिक्स आईपीओ की जानकारी
रिटेल निवेशकों के लिए जिंका लॉजिस्टिक्स आईपीओ 13 नवंबर से ही खुला हुआ है. इसके लिए प्राइस बैंड 259 से 273 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. निवेशकों को एक लॉट में 54 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए कम से कम 14,742 रुपए का निवेश करना होगा. अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए 191,646 रुपए के पेमेंट करना होगा.
कंपनी ने 1,114.72 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया है. इसमें 550 करोड़ रुपए के लिए 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 20,146,520 शेयर जारी किए गए हैं. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में 564.72 करोड़ रुपए के लिए 20,685,800 शेयर जारी होंगे. कर्मचारियों को प्रति शेयर 25 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा.
कब होगी जिंका लॉजिस्टिक्स आईपीओ की लिस्टिंग?
जिंका लॉजिस्टिक्स का आईपीओ शेयर बाजार में इसी हफ्ते होगी. आज आईपीओ बंद हो जाएगा. शेयरों का अलॉटमेंट 19 नवंबर को हो सकता है. जबकि 21 नवंबर को शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर हो सकती है.
जिंका लॉजिस्टिक्स आईपीओ का जीएमपी
ग्रे मार्केट में जिंका लॉजिस्टिक्स को लेकर ज्यादा हलचल नहीं देखने को मिल रहा है. क्योंकि ग्रे मार्केट प्रीमियम जीरो पर है. यानी शेयरों की लिस्टिंग को लेकर बढ़त का अनुमान फिलहाल तो नहीं है. investorgain.com के मुताबिक शेयर 273 रुपए के भाव पर लिस्ट हो सकता है. बता दें कि इश्यू प्राइस भी 273 रुपए ही है.
जिंका लॉजिस्टिक का कारोबार
जिंका लॉजिस्टिक्स का कारोबार ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में डिजिटल सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी है. यह भारत में ट्रक ऑपरेटर्स के लिए सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरुआत साल 2015 में हुई. कंपनी प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल पेमेंट्स, फ्लीट मैनेजमेंट, लोड मैचिंग और व्हीकल फाइनेंसिंग जैसे सॉल्यूशंस मुहैया कराती है. टोलिंग सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर 32.92% है. जिंकाा लॉजिस्टिक्स को ब्लैकबग के नाम से भी जाना जाता है. इसके प्रमोटर राजेश कुमार नायडू याबाजी, चाणक्य हृदय और रामसुब्रमण्यन बालसुब्रमण्यम हैं.
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis