UP : उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जिस जीरो टालरेंस नीति को संकल्प बनाकर राज्य में संगठित अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगे है, वही, नीति जीरो टालरेंस नीति अब ड्रग माफिया के खिलाफ भी अपनाई जाएगी।
राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने नशे के अवैध बिजनेस को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि ड्रग माफिया समाज के दुश्मन हैं।
अधिकारियों को उनके पूरे नेटवर्क का खात्मा करना है। एनडीपीएस एक्ट मामलों की सुनवाई को फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने के लिए विशेष न्यायालय बनाए जाएंगे।
मंगलवार को राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में कई सारे कठौर निर्देश दिए।
उन्होंने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान के तहत कार्यवाही के साथ जांच एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को पूरा करने के लिए राज्य में जांच एजेंसियों का दायरा भी और बड़ा होगा।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के झांसी, गाजीपुर और सहारनपुर में स्थित थानों को जल्दी क्रियाशील किया जाए।
मादक पदार्थों की तस्करी की परेशानी किसी एक प्रदेश की नही है। यह समस्या व्यापक समस्या है। जिसके लिए प्रयास भी एक जुट होकर करना चाहिए। प्रवर्तन से जुड़े को सभी दल है एक जुट होकर इसके लिए कार्य करें।
उन्होंने कहा कि इस काले कारोबार में लिप्त दोषियों की गिरफ्तारी व नशा करने के आदि लोगों के पुनर्वास के लिए बहुआयामी प्रयत्न करने होंगे। मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, खरीद फरोख्त के विरुद्ध अभियान को और तेज किया जावे।
सटीक सूचना को जुटाई जाए और बेहतर कार्य योजना के साथ प्रभावी कार्यवाही हो। उनके विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही को सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा अन्य कार्यवाही को सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही संवेदनशील जिलों से लेकर अंतरराज्यीय के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान