Zee Media: जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट को "SYSTEMADMINBD" नाम के बांग्लादेशी ग्रुप ने हैक कर लिया है. हैकर्स ने पब्लिकेशन पर बांग्लादेश की स्थिति का मज़ाक उड़ाने का आरोप लगाया है. जी मीडिया साइट के लिए Google सर्च रिजल्ट में अब लिखा है, SYSTEMADMINBD ने हैक किया किया. सर्च रिजल्ट में आगे चेतावनी दी की अगर वे अपना गंदा व्यवहार जारी रखते हैं, तो हम न्यूज चैनल को अपने कंट्रोल में ले लेंगे. साथ ही इसे नष्ट कर देंगे.

Advertisement

ज़ी मीडिया की वेबसाइट पर जाने पर यूजर्स को 503 सेवा अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं दिख रहा है. HackRead वेबसाइड के मुताबिक यह डीफेस्ड 21 अगस्त, 2024 को हुई थी. होमपेज पर ज़ी टीवी बांग्ला न्यूज आर्टिकल का एक स्क्रीनशॉट दिख रहा है. इसकी हेडलाइन भारत ने पानी छोड़ दिया! बांग्लादेश तैर रहा है.

Advertisement

हैक का डीटेल्स

दरअसल, जी बांग्ला न्यूज आर्टिकल में ऐसे वाक्य शामिल थे जो बांग्लादेश की बाढ़ की स्थिति का मज़ाक उड़ाते हुआ दर्शा रहे थे. इसमें कहा गया था कि बाढ़ के कारण अधिकारियों ने दंबूर पनबिजली परियोजना के बांध को खोल दिया है और इसी कारण बांग्लादेश तैरने जा रहा है. इस तरह के कंटेंट ने SYSTEMADMINBD को हैक करने के लिए प्रेरित किया.

Advertisement

SYSTEMADMINBD एक हैकटिविस्ट समूह है जो 2023 से एक्टिव है. वे वेबसाइट को नुकसान पहुंचाने और डेटा उल्लंघन जैसी विभिन्न साइबर एक्टिविटी में शामिल रहे हैं. उनके पिछले टारगेट्स में बांग्लादेश और भारत में सरकारी वेबसाइट्स, साथ ही इज़राइल और यूरोप में कारोबार शामिल हैं.

कौन हैं SYSTEMADMINBD?

SYSTEMADMINBD समूह अपनी स्थापना के बाद से ही कई साइबर हमलों में शामिल रहा है. वे हैकटिविज्म पर फोकस करते हैं. इससे पहले भी अलग-अलग सेक्टर्स में सरकारी और कमर्शियल संस्थाओं को निशाना बना चुके हैं. गूगल पर हैकर्स के संदेश में ज़ी मीडिया को "गंदे व्यवहार" को जारी रखने के खिलाफ चेतावनी दी गई है. उन्होंने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.