Zee Ent Q2 Results: नतीजों के सीजन में शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में जी एंटरटेनमेंट ने भी सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने बाजार को शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक मुनाफे में सालाना आधार पर 61 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. बाजार बंद होने से पहले जारी हुए दमदार नतीजों के चलते शेयरों तूफानी तेजी है. BSE पर ZEEL का भाव करीब 5 फीसदी की मजबूती के साथ 132 रुपए पर पहुंच गया है.
ZEEL ने जारी किए Q2 नतीजे
जी एंटरनेटमेंट ने एक्सचेंज को बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान 209.5 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 130 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से मुनाफे में 61 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया. जबकि कामकाजी मुनाफे के आंकड़े में सालाना आधार पर 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
ZEEL ने बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान EBITDA हल्की गिरावट के साथ 321 करोड़ रुपए पर आ गया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 333 करोड़ रुपए था. इस दौरान आय भी 18 फीसदी गिराकर 2001 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल सितंबर तिमाही में 2438 करोड़ रुपए थी. हालांकि, मार्जिन के आंकड़ों में सुधार देखने को मिला है, जोकि 16 फीसदी रहा. यह पिछले साल दूसरी तिमाही में 13.6 फीसदी था.
पुनीत गोयनका दोबारा MD & CEO नियुक्त
टॉप मैनेजमेंट को लेकर भी अपडेट दिया गया है. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत गोयनका अपने पद पर बरकरार रहेंगे, जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2029 तक बढ़ा दिया गया है.
सब्सक्रिप्शन और एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में गिरावट
कंपनी ने बताया कि सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू तिमाही आधार पर ग्रोथ दिखी है, जोकि सितंबर तिमाही में 9% बढ़ी. यह पहली तिमाही में 2 नीचे थी. हालांकि, एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में सालाना आधार पर 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. जबकि तिमाही आधार पर केवल 1 फीसदी गिरी है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान