World's Most Expensive Fruit : स्वादिष्ट फल भला किसे पसंद नहीं होते। बेशक, हम सभी ऐसे फल पसंद करते हैं। फल एक ऐसी चीज है जो हमारे आहार को पूरा करती है। लेकिन अगर आपको लगता है कि ड्रैगन फ्रूट, कीवी और पैशन फ्रूट काफी महंगे हैं, तो आपको एक बार फिर से सोचने की जरूरत है। क्योंकि ये दुनिया के सबसे महंगे फलों में कहीं नहीं ठहरते। एक अन्य फल है, जिस कीमत दुनिया में सबसे अधिक है। ये काफी शानदार और गुणों वाला फल है। जानते हैं इस फल के बारे में।
सामान्य किस्म के फल और सब्जियां सामान्य कीमत पर ही बिकती हैं। लेकिन युबरी खरबूजे की कीमत काफी अधिक है। यह फल जापान में बेचा जाता है और आसानी से किसी को मिलता भी नहीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि युबरी तरबूज की कीमत लाखों में है। इस तरह ये हीरे और सोने से भी महंगा बन जाता है। यही दुनिया का सबसे महंगा फल है।
यह फल विशेष रूप से जापान में बेचा जाता है और यहां तक कि वहां स्थानीय दुकानों और सुपरमार्केट में भी इसका मिलना बेहद कठिन है। ये एक ऐसा फैक्टर है, जो इसकी कीमत को और बढ़ाता है। युबरी खरबूजे जापान में केवल होक्काइडो प्रान्त के एक निश्चित क्षेत्र में ही उगाए जा सकते हैं।
एक समय इस खास खरबूजे की एक जोड़ी की कीमत 42,450 डॉलर (31.6 लाख रुपये) से अधिक थी। एक खरबूजे के लिए यह 15 लाख रुपये से अधिक है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक किलोग्राम युबरी मेलन की कीमत 20 लाख रुपये तक हो सकती है। यह फल केवल समाज के सर्वोच्च स्तर यानी सुपर-रिच के लिए ही है। क्योंकि आम आदमी इसे शायद नहीं खरीद पाएगा।
भले ही इस फल की कीमत कार या सोने के आभूषण जितनी हो सकती है, फिर भी जापान में अमीरों के बीच इसकी बहुत मांग है। ये फल विशेष रूप से जापान के युबरी क्षेत्र में उगाया जाता है और बड़े पैमाने पर खेती के उलट, केवल ग्रीनहाउस के अंदर उगाया जाता है। किसान इस खरबूजे का निरंतर ध्यान रखते हैं और देखभाल करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक खरबूजे को बढ़ने में 100 दिन लगते हैं और फल पूरे साल उगाया जाता है।
जापान में इस फल को नीलामी के जरिए बेचा गया था। इसका निर्यात भी बेहद कम है। युबरी खरबूजे की खासियत यह है कि इसे सूरज की रोशनी के बजाय ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। इस फल को क्षेत्र का गौरव माना जाता है। इन खरबूजों की कीमत कुछ हज़ार येन तक होती है, जो बहुत अधिक है। पिछले साल जून में आई रिपोर्ट के अनुसार इस साल की नीलामी में कुल 466 क़ीमती खरबूजे बिके थे। जापान से बाहर युबरी खरबूजों का निर्यात बहुत कम किया जाता है। हैरानी वाली बात है कि इतना महंगा होने के बावजूद इस फल की मांग बहुत अधिक है। सीजन में भारतीय खरबूजा 20 रु प्रति किलो तक पर मिल जाता है। इस लिहाज से अगर भारतीय खरबूजे की तुलना जापानी युबरी खरबूजे से करें तो उसकी कीमत 1 लाख गुना से भी ज्यादा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग